• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चोपन. पुलिस को बड़ी कामयाबी, 52 किलो 200 ग्राम गांजा संग अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

JK Gupta by JK Gupta
May 15, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
46
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@कृपाशंकर पांडेय…..


जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चोपन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 52 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा, एक कार, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में अपराध एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार थाना चोपन पुलिस करगरा मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चोपन की ओर से आ रही डार्क मैरून रंग की टाटा मन्जा कार संख्या UP16AJ9293 को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन में रखी 06 बोरियों से कुल 52 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह उक्त गांजा उड़ीसा से लेकर श्रावस्ती पहुंचाने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना चोपन में मु0अ0सं0-176/2026 के तहत धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रदीप कुमार गौतम (28 वर्ष) पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम गड़ेड़ियेनपुरवा, पोस्ट सेमरी चक पिहानी, थाना एकौना, जनपद श्रावस्ती के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 06 बोरियों में 52 किलो 200 ग्राम गांजा, टाटा मन्जा कार, 2740 रुपये नकद तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश में जुटी हुई है।

Previous Post

बीजपुर. नेमना कम्पोजिट विद्यालय में समर कैंप का आयोजन

Next Post

मुख्यालय. शिक्षिका गायत्री त्रिपाठी को मिला अंतरराष्ट्रीय साहित्य रत्न सम्मान

Next Post

मुख्यालय. शिक्षिका गायत्री त्रिपाठी को मिला अंतरराष्ट्रीय साहित्य रत्न सम्मान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. आंधी-तूफान से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं विद्युत आपूर्ति बहाली के सख्त निर्देश
  • सोनभद्र. स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से फिरोज अहमद परिवार को मिला न्याय, बीमा कंपनी ने सौंपा 11.50 लाख का चेक
  • मुख्यालय. निजी स्कूलों की मनमानी फीस और शैक्षिक अनियमितताओं को लेकर अभाविप ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
  • मुख्यालय. शिक्षिका गायत्री त्रिपाठी को मिला अंतरराष्ट्रीय साहित्य रत्न सम्मान
  • चोपन. पुलिस को बड़ी कामयाबी, 52 किलो 200 ग्राम गांजा संग अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.