संवाददाता@रामबली मिश्रा….

बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुली के टोला जलजलिया के परिषदीय विद्यालय में मंगलवार की सुबह एस ओ राजेश कुमार सिंह की अगुवाई में ग्रामीणों के साथ बैठक कर जमीन सम्बंधित विवाद, साइबर ठगी या किसी योजना का लाभ देने लेने के नाम पर किसी को ओ टी पी, आधार कार्ड आदि कोई दस्ता बेज न दे जब तक जांच पड़ताल न कर लें। नही तो ठगी के शिकार लोग हो रहे है।
बरसात के समय गांवो में जोत कोड़ के समय मेढ़ काटने, रास्ता, आदि को लेकर जमीन सम्बन्धित विवाद ज्यादा उत्पन होता है। जिसको लेकर लोगो को समझाया की आपस में या किसी के बहकावे में आकर वाद विवाद या मारपीट ना करें थाना समाधान दिवस पर जमीन सम्बंधित दस्तावेज लेकर आए राजस्व टीम के साथ मौके पर जांच पड़ताल कराकर निदान कराया जाएगा।

साइबर क्राइम के नाम पर आप के लड़के या परिजनो को कोई पुलिस अधिकारी बन कर जैल भेजने या कार्रवाई के नाम पर धमकाए तो तत्काल अपने नजदीकी पुलिस को फ़ोन कर या सम्पर्क कर सूचना दे।
घर पर आकर कोई ब्लाक के अधिकारी या किसी विभाग का कर्मी बताकर आवास, शौचालय या पेंशन आदि का प्रलोभन देकर ओ टी पी आदि पूछे तो बिना तहकीकात करे बिना कोई जानकारी साझा न करे। अपने ग्राम प्रधान या सचिव से लोगो के बारे में पुष्टि करने के बाद ही लोगो से कोई जानकारी साझा करे।





