संवाददाता@कुंजबिहारी यादव…..

मांची थाना क्षेत्र के चरगड़ा गांव में मंगलवार दोपहर हुई मूसलाधार बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के पास स्थित परवा नाले में अचानक आए तेज बहाव की चपेट में तीन लोग बह गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, एक घायल अवस्था में मिला, जबकि छह वर्षीय बालक देर शाम तक लापता रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच और खोजबीन में जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चरगड़ा गांव निवासी बबलू (18) पुत्र मुमताज, अलीहसन (6) पुत्र मुमताज तथा सुकतार (18) पुत्र कैमुदिन मंगलवार दोपहर गांव के समीप स्थित परवा नाले पर पिकनिक मनाने गए थे। करीब दो बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे नाले का जलस्तर तेजी से बढ़ गया और देखते ही देखते तेज बहाव आ गया। तीनों संभल पाते, इससे पहले ही पानी के तेज बहाव में बह गए।
घटना की सूचना गांव पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की। करीब एक घंटे की तलाश के बाद बबलू घायल अवस्था में मिला, जिसे उपचार के लिए भेजा गया। वहीं लगभग दो घंटे बाद सुकतार का शव बरामद हुआ। हालांकि छह वर्षीय अलीहसन का देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग सका।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर मांची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर लापता बालक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि खोज अभियान जारी है और मामले की जांच की जा रही है।
बारिश के मौसम में उफनते नालों के पास जाने से बचने की प्रशासन द्वारा लगातार अपील की जाती रही है, लेकिन इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं सामने





