• Home
  • Privacy Policy
Tuesday, August 18, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

म्योरपुर. आवारा कुत्तों के हमले से बचने की कोशिश में बावली में गिरा चीतल, डूबने से मौत

JK Gupta by JK Gupta
June 30, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी……


म्योरपुर वन रेंज क्षेत्र के गड़िया गांव में आवारा कुत्तों के हमले से बचने की कोशिश में एक चीतल की दर्दनाक मौत हो गई। जंगल से भटककर गांव पहुंचे चीतल का कुत्तों के झुंड ने पीछा कर दिया। जान बचाने के लिए भागते समय वह ग्रामीण विनय के खेत में स्थित गहरी सरकारी बावली में गिर गया। मंगलवार को हुई पोस्टमार्टम जांच में फेफड़ों में पानी मिलने के बाद डूबने से मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद वन विभाग ने नियमानुसार शव का अंतिम निस्तारण कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार दोपहर चीतल जंगल से निकलकर गड़िया गांव पहुंचा था। गांव में प्रवेश करते ही आवारा कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया और पीछा करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाकर चीतल को बचाने का प्रयास किया, लेकिन घबराया चीतल तेजी से भागते हुए संतुलन खो बैठा और खेत में स्थित गहरी सरकारी बावली में जा गिरा।

घटना की सूचना मिलते ही म्योरपुर रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद चीतल को बावली से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वन विभाग ने शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में फेफड़ों में पानी मिलने के बाद चिकित्सकों ने स्पष्ट किया कि चीतल की मौत डूबने से हुई है। इसके बाद वन्यजीव संरक्षण नियमों के तहत शव का अंतिम निस्तारण कर दिया गया।

घटना के बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या पर चिंता जताई। उनका कहना है कि कुत्तों के झुंड अब वन्यजीवों के साथ-साथ ग्रामीणों के लिए भी खतरा बनते जा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

खालियारी. पिकनिक मना रहे थे कई युवक, तभी आ गया नाले में बरसाती पानी….बह गए तीन, एक का शव मिला, मासूम की खोज जारी

Next Post

मुख्यालय. भरत तिवारी की मौत के विरोध में रॉबर्ट्सगंज में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

Next Post

मुख्यालय. भरत तिवारी की मौत के विरोध में रॉबर्ट्सगंज में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546286,546267″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546288,546261″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • अनाहत सिंह ने भरी हुंकार, एशियन गेम्स में इस बार मेडल का रंग बदलना है पक्का
  • भारत के आयुष शेट्टी का वर्ल्ड चैंपियनशिप में उलटफेर, दुनिया के नंबर-1 चीनी स्टार को किया बाहर
  • डाला. तेलगुडवा तिराहे पर ट्रक से टकराई बोलेरो, एसडीएफओ समेत सवार सभी सुरक्षित
  • आयुष शेट्टी ने वर्ल्ड नंबर 1 शी यू की को हराकर तहलका मचाया, पीवी सिंधु की भी आसान जीत, Other-sports Hindi News
  • डाला. बहते नाले में खड़े होकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, सड़क-पुलिया निर्माण की उठाई मांग

Breaking News

अनाहत सिंह ने भरी हुंकार, एशियन गेम्स में इस बार मेडल का रंग बदलना है पक्का

अनाहत सिंह ने भरी हुंकार, एशियन गेम्स में इस बार मेडल का रंग बदलना है पक्का
by Admin
August 17, 2026
0

Last Updated:August 17, 2026, 21:48 ISTजूनियर स्क्वाश चैंपियन अनाहत सिंह अब अपना पूरा ध्यान आगामी एशियन गेम्स पर लगा रही...

Read moreDetails

भारत के आयुष शेट्टी का वर्ल्ड चैंपियनशिप में उलटफेर, दुनिया के नंबर-1 चीनी स्टार को किया बाहर

भारत के आयुष शेट्टी का वर्ल्ड चैंपियनशिप में उलटफेर, दुनिया के नंबर-1 चीनी स्टार को किया बाहर
by Admin
August 17, 2026
0

Last Updated:August 17, 2026, 21:49 ISTbwf world championships: भारतीय युवा बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में बड़ा...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio