संवाददाता@विशाल टंडन…

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी की कथित पुलिस हिरासत में हुई मौत के विरोध में मंगलवार को रॉबर्ट्सगंज नगर के रामलीला मैदान में श्रद्धांजलि सभा एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भाग लेकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए अभिषेक चौबे, अनुपम त्रिपाठी और धीरज पाण्डेय ने कहा कि भरत तिवारी की मौत लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
अमित पाठक, मनीष सिंह, अमीश पाण्डेय, नितीश पाण्डेय और आशीष पाण्डेय ने कहा कि अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। वहीं संजना पटेल, पूजा पाण्डेय और आरती पटेल ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और इस प्रकार की घटनाएं चिंता का विषय हैं।

कार्यक्रम में हिरन यादव, अशोक दुबे, शशिकांत पाण्डेय, अनुज पाण्डेय, विनीत पाण्डेय, मन्नू पाण्डेय, राजनारायण तिवारी, सुधाकर पाण्डेय, अरविन्द पाण्डेय, वरुण त्रिपाठी, ऋतूल चौबे, अनुराग पाण्डेय, विनय मौर्य, अभिषेक मिश्रा, सत्यम पाण्डेय, राजा पाण्डेय, रोहित मिश्रा, आनंद देव पाण्डेय, पंकज शुक्ला, डॉ. राकेश पाण्डेय, अनुराग चौबे, मनीष सिंह, आर्या सिंह, अंकित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभा के बाद प्रतिभागियों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला और भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की।





