• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चोपन. एक साल से भूख के अंधेरे में उम्मीद की रोशनी जला रहा गौ वसुंधरा नर सेवा फाउंडेशन

JK Gupta by JK Gupta
September 15, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@कृपा शंकर पांडेय…


किसी के लिए रात का भोजन दिनचर्या का हिस्सा हो सकता है, लेकिन किसी भूखे के लिए एक निवाला भी पूरी दुनिया की खुशी बन जाता है। इसी सोच को संकल्प बनाकर गौ वसुंधरा नर सेवा फाउंडेशन पिछले एक वर्ष से चोपन नगर में जरूरतमंदों तक हर रात भोजन पहुंचाने का कार्य कर रहा है। संस्था की प्रथम वर्षगांठ भी सेवा और संवेदना के साथ मनाई गई।

वर्षगांठ के अवसर पर गौशाला में गौ माता का विधि-विधान से पूजन किया गया। इस दौरान गौ माता को 108 प्रकार के भोग अर्पित किए गए। संस्था के सदस्यों ने गौसेवा के साथ जरूरतमंद परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को भी जाना और भविष्य में सेवा कार्य को और मजबूती से जारी रखने का संकल्प दोहराया।

शाम होते ही सेवा का दूसरा पड़ाव शुरू हुआ। प्रतिदिन की तरह रात आठ बजे भोजन सेवा आयोजित की गई, जिसमें करीब 100 लोगों ने भोजन ग्रहण किया। संस्था के सदस्य बैरियर से लेकर चोपन नगर के अंतिम छोर तक ऐसे लोगों तक पहुंचते हैं, जिन्हें भोजन की सबसे अधिक जरूरत होती है। रेलवे स्टेशन, सड़क किनारे और नगर के विभिन्न हिस्सों में पहुंचकर मानसिक रूप से वंचित, दिव्यांग, असहाय और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया जाता है।

संस्था की खासियत यह है कि भोजन पाने वालों को अपनी मजबूरी बताकर कतार में खड़ा नहीं होना पड़ता। संस्था के सदस्य खुद उन लोगों तक पहुंचते हैं, जहां अक्सर समाज की नजर नहीं पहुंच पाती।

प्रथम वर्षगांठ पर लोगों के बीच मिठाई भी वितरित की गई। संस्था के सदस्यों का कहना है कि सेवा का उद्देश्य केवल पेट भरना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों को सम्मान और अपनापन देना भी है। कड़ाके की ठंड हो या बारिश की बौछारें, मौसम की कठिनाइयों के बावजूद सेवा का सिलसिला जारी रहा।

एक वर्ष पूरा होने पर फाउंडेशन ने अपने सेवा संकल्प को और मजबूत करते हुए संदेश दिया कि जहां किसी की थाली खाली होगी, वहां तक पहुंचने की कोशिश जारी रहेगी। कार्यक्रम में समस्त गौ वसुंधरा नर सेवा परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Previous Post

रेणुकूट. गांधी मैदान में गणेश उत्सव का शुभारंभ, महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

Next Post

राम मंदिर के सीईओ जीतेंद्र मिश्र ने इंटरव्यू दिया था या नहीं, राजेश पांडे को ट्रस्ट ने दिया जवाब, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post
राम मंदिर के सीईओ जीतेंद्र मिश्र ने इंटरव्यू दिया था या नहीं, राजेश पांडे को ट्रस्ट ने दिया जवाब, Uttar-pradesh Hindi News

राम मंदिर के सीईओ जीतेंद्र मिश्र ने इंटरव्यू दिया था या नहीं, राजेश पांडे को ट्रस्ट ने दिया जवाब, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.