• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. गांधी मैदान में गणेश उत्सव का शुभारंभ, महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

JK Gupta by JK Gupta
September 15, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@अमिताभ मिश्रा…..


स्थानीय गांधी मैदान में सोमवार की शाम पांच दिवसीय गणेश उत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। श्री गणेश पूजा सेवा समिति की ओर से आयोजित उत्सव के तहत विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। प्रतिमा स्थापना के बाद शाम को महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु गांधी मैदान पहुंचे और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। समिति के सदस्यों ने बताया कि गणेश उत्सव के दौरान प्रतिदिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंगलवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। बुधवार को महाआरती के साथ रात्रि जागरण कार्यक्रम होगा। 17 सितंबर गुरुवार को श्याम कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। वहीं 18 सितंबर शुक्रवार को उत्सव का समापन होगा।

इस दिन सुबह 10 बजे से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारे के बाद शाम को भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी, जिसके बाद विधि-विधान से गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। समिति ने नगरवासियों से सभी कार्यक्रमों में शामिल होकर उत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

Views: 70
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

बीजपुर. दुर्गा पूजा और रामलीला समिति की कमेटी का हुआ गठन

Next Post

चोपन. एक साल से भूख के अंधेरे में उम्मीद की रोशनी जला रहा गौ वसुंधरा नर सेवा फाउंडेशन

Next Post

चोपन. एक साल से भूख के अंधेरे में उम्मीद की रोशनी जला रहा गौ वसुंधरा नर सेवा फाउंडेशन

Related Posts

  • सोनभद्र. जिला पंचायत कार्यालय में मनाई गई सरदार पटेल की 151वीं जयंती
  • डाला. वैष्णो माता मंदिर के सामने रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी
  • सोनभद्र. अपना दल एस के जिला कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, वक्ताओं ने लौह पुरुष के योगदान को किया याद
  • दुद्धी. साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्थान मंच ने दर्जनों प्रबुद्धजनों को किया सम्मानित
  • डाला. संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे से लटकता मिला, परिवार में मचा कोहराम
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement