संवाददाता@अनिल अग्रहरि…..
करीब 40 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका, पुलिस शिनाख्त में जुटी

डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत वैष्णो माता मंदिर के सामने रेलवे ट्रैक पर शनिवार देर रात एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रेलवे ट्रैक के पास शव पड़े होने की सूचना मिलते ही डाला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे ट्रैक के किनारे करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक उमाकांत सिंह ने शव का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए लोढ़ी स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया।

पुलिस द्वारा मृतक की पहचान के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं है और स्थिति सामान्य बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।