संवाददाता@रामबली मिश्रा…

स्थानीय बीजपुर बाजार के सब्जी मंडी में प्रत्येक वर्ष की भांति होने वाले दुर्गा पूजा और रामलीला को सकुशल संपन्न कराने के लिए सोमवार की देर सायं श्री राम चौक पर दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति का बैठक कर सर्व सम्मति से गठन किया गया ।

बैठक में उपस्थिजनों ने पूर्व के कमेटी से आय व्यय का ब्यौरा लिया तत्पश्चात सब कुछ सही पाए जाने पर पूर्व अध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह उर्फ बग्गा ने बृज किशोर मोदनवाल उर्फ पप्पू को अध्यक्ष पद के नाम की घोषणा की जिसका सभी ने एक स्वर से ताली बजाकर समर्थन किया।

वही कोषाध्यक्ष बिनोद गर्ग को जिम्मेदारी दी गई,उपाध्यक्ष नागेन्द्र सिंह व पंकज मिश्र को बनाया गया।महा मंत्री रबींद्र गुप्ता ,संरक्षक गिरजा शंकर पांडेय, सीताराम शर्मा,यशवंत सिंह,सुरेंद्र अग्रहरि,उपेंद्र प्रताप सिंह, जयराम शर्मा,लल्लन सिंह,जुगल किशोर तिवारी,रामाज्ञा सिंह,बिजेंद्र पकुमार उर्फ बग्गा सिंह,बीरेंद्र गुप्ता को संरक्षक बनाया गया जो पूजा समिति के कार्य कुशलता व अन्य गतिविधियों की देख रेख करेंगे।
पूजा और रामलीला में किसी तरह के कार्य में व्यवधान न हो उसके लिए सक्रिय सदस्यों को रखा गया है।