• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Maha Shakti: ‘हनुमान अंश’ के बाद अब नयनतारा का देवी अवतार, ‘महाशक्ति’ का टीजर रिलीज, नवंबर में होगा धमाका

Admin by Admin
September 15, 2026
in मनोरंजन
0
Maha Shakti: ‘हनुमान अंश’ के बाद अब नयनतारा का देवी अवतार, ‘महाशक्ति’ का टीजर रिलीज, नवंबर में होगा धमाका

[ad_1]

Last Updated:September 15, 2026, 08:57 IST

Nayanthara In Goddess Avatar Maha Shakti: सिनेमाघरों में आस्था और भक्ति का रंग जमाने वाली एक फिल्म के बाद अब देवी शक्ति का ऐसा रूप देखने को मिलने वाला है, जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे. साउथ की लेडी सुपरस्टार एक बार फिर अपने चर्चित किरदार में लौट रही हैं. मेकर्स ने इसका टीजर जारी कर दिया है. इसकी भव्यता और विजुअल्स ने रिलीज से पहले ही फैंस के बीच हलचल मचा दी है.

'हनुमान अंश' के बाद नयनतारा का देवी अवतार, 'महाशक्ति' का टीजर रिलीज, VIDEOZoom

‘मुकुथी अम्मन’ के किरदार में नयनतारा नजर आने वाली हैं.

नई दिल्ली. ‘हनुमान अंश’ की आस्था और भक्ति से दर्शकों के दिल जीतने के बाद अब बड़े पर्दे पर एक और देवी शक्ति की एंट्री होने जा रही है. साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा एक बार फिर अपने लोकप्रिय किरदार मुकुथी अम्मन के रूप में वापसी कर रही हैं. उनकी अगली फिल्म ‘महाशक्ति’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट लेवल को बढ़ा दिया है. 2020 में आई फिल्म ‘मुकुथी अम्मन’ में नयनतारा ने देवी के किरदार में दर्शकों का दिल जीता था. अब इसके सीक्वल में वह इसी लोकप्रिय किरदार को आगे बढ़ाती नजर आएंगी. फिल्म का निर्देशन सुंदर सी कर रहे हैं.

मेकर्स ने सोमवार को 2.32 मिनट का ‘महाशक्ति’ का टीजर रिलीज किया है. जो रोंगटे खड़े करने वाला है. फिल्म के टीजर को देखने के बाद फैंस को ‘बाहुबली’ फिल्म की याद आ रही हैं.

टीजर में दिखी भव्य दुनिया

‘महाशक्ति’ के टीजर में शानदार विजुअल्स, बड़े स्तर के सीन्स और रहस्य से भरी दुनिया की झलक देखने को मिलती है. नयनतारा का किरदार पहले से ज्यादा दमदार और प्रभावशाली अंदाज में नजर आ रहा है. टीजर से संकेत मिलता है कि इस बार कहानी का कैनवास पहले से कहीं बड़ा होने वाला है. फिल्म को लेकर मेकर्स ने जिस तरह का विजुअल ट्रीटमेंट तैयार किया है, उससे साफ है कि ‘महाशक्ति’ सिर्फ एक सीक्वल नहीं, बल्कि मुकुथी अम्मन की दुनिया को और विस्तार देने वाली फिल्म होगी.

नयनतारा के साथ बड़ी स्टारकास्ट

फिल्म में नयनतारा के अलावा रेजिना कैसांद्रा, योगी बाबू और ऊर्वशी समेत कई कलाकार नजर आएंगे. फिल्म का निर्माण डॉ. इशारी के. गणेश नेवेल्स फिल्म इंटरनेशनल के बैनर तले अवनी मीडिया, आईवीवाई एंटरटेनमेंट और राउडी पिक्चर्स के साथ मिलकर किया है.

5 भाषाओं में होगी रिलीज

‘महाशक्ति’ को लेकर मेकर्स ने बड़े स्तर पर तैयारी की है. फिल्म नवंबर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी. उत्तर भारत में फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन एए फिल्म्स संभालेगा.

‘हनुमान अंश’ के बाद बढ़ी आस्था वाली फिल्मों की चर्चा

हाल के दिनों में ‘हनुमान अंश’ ने भी आस्था और आध्यात्मिकता से जुड़ी कहानी के दम पर बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. सीमित रिलीज से शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने माउथ पब्लिसिटी के जरिए बड़ी संख्या में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा. अब ‘महाशक्ति’ के टीजर ने एक बार फिर धार्मिक और आध्यात्मिक कहानियों को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है. हालांकि, दोनों फिल्मों की कहानी और किरदार अलग हैं, लेकिन दोनों में आस्था, शक्ति और विश्वास अहम तत्व हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि नवंबर में रिलीज होने वाली नयनतारा की ‘महाशक्ति’ दर्शकों के बीच कितना असर छोड़ती है.

About the Author

authorimg

Shikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ें

Location :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

September 15, 2026, 08:57 IST



[ad_2]

Source link

Views: 50
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. स्कूली वाहन का अगला चक्का टूटा, 20 बच्चे बाल-बाल बचे

Next Post

बीजपुर. दुर्गा पूजा और रामलीला समिति की कमेटी का हुआ गठन

Next Post

बीजपुर. दुर्गा पूजा और रामलीला समिति की कमेटी का हुआ गठन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement