• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. स्कूली वाहन का अगला चक्का टूटा, 20 बच्चे बाल-बाल बचे

JK Gupta by JK Gupta
September 15, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


— बच्चों को लेकर दौड़ रहे स्कूली वाहनों की फिटनेस पर उठे सवाल


Sonbhadar।  मंगलवार सुबह करीब सात बजे उरमौरा ढाबे के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्लेनहिल स्कूल रॉबर्ट्सगंज के बच्चों को लेकर जा रहे एक स्कूली वाहन का अचानक अगला चक्का टूट गया। वाहन में करीब 20 बच्चे सवार बताए जा रहे हैं।

चक्का टूटने के बाद वाहन अनियंत्रित हो गया, लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी बच्चे सुरक्षित बच गए।
घटना के बाद मौके पर कुछ अभिभावक और स्कूल प्रशासन के लोग पहुंच गए। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें दूसरे वाहन से स्कूल भेजा गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद अभिभावकों में भी चिंता का माहौल रहा।

घटना ने एक बार फिर स्कूली वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने वाले वाहनों की नियमित रूप से फिटनेस जांच होनी चाहिए, ताकि किसी तरह की तकनीकी खराबी के कारण हादसे की स्थिति पैदा न हो।

बताया जा रहा है कि परिवहन विभाग की ओर से समय-समय पर स्कूली वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया जाता है। इसके बावजूद सड़क पर दौड़ रहे किसी वाहन का चलते समय चक्का टूट जाना जांच व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

अभिभावकों ने मांग की है कि स्कूली वाहनों की फिटनेस की गहन जांच कराई जाए और सुरक्षा मानकों में लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए। घटना में किसी बच्चे के घायल नहीं होने से सभी ने राहत की सांस ली।

Previous Post

8 घंटे में भोपाल से वाराणसी, 3 घंटे में सतना से सागर, 9850 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा नया एक्सप्रेसवे

Next Post

Maha Shakti: ‘हनुमान अंश’ के बाद अब नयनतारा का देवी अवतार, ‘महाशक्ति’ का टीजर रिलीज, नवंबर में होगा धमाका

Next Post
Maha Shakti: ‘हनुमान अंश’ के बाद अब नयनतारा का देवी अवतार, ‘महाशक्ति’ का टीजर रिलीज, नवंबर में होगा धमाका

Maha Shakti: 'हनुमान अंश' के बाद अब नयनतारा का देवी अवतार, 'महाशक्ति' का टीजर रिलीज, नवंबर में होगा धमाका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.