• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

8 घंटे में भोपाल से वाराणसी, 3 घंटे में सतना से सागर, 9850 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा नया एक्सप्रेसवे

Admin by Admin
September 15, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
8 घंटे में भोपाल से वाराणसी, 3 घंटे में सतना से सागर, 9850 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा नया एक्सप्रेसवे


Last Updated:September 15, 2026, 07:42 IST

सागर-सतना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बनने से सागर से सतना शहरों के बीच की दूरी में भी बड़ा बदलाव होगा. अभी दोनों शहरों के बीच 300 किलोमीटर की दूरी है. लेकिन इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से यह दूरी 73 किलोमीटर कम हो जाएगी और फिर सागर से सतना की दूरी 227 किलोमीटर हो जाएगी.

8 घंटे में भोपाल से वाराणसी, 3 घंटे में सतना से सागर, तैयार हो रहा एक्सप्रेसवेZoom

सागर-सतना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का होगा निर्माण.

लखनऊः भोपाल से वाराणसी जाना अब बहुत ही आसान होगी और महज 8 घंटे में ही दोनों शहरों के बीच की दूरी पूरी हो जाएगी. सागर-सतना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से एमपी और यूपी के बीच हाईस्पीड कनेक्टिविटी होने वाली है. इस प्रोजेक्ट से भोपाल, सागर, सतना, रीवा, प्रयागराज, वाराणसी जैसे बड़े शहर जुड़ जाएंगे. इससे आवाजाही में खर्च होने वाला अतिरिक्त समय बचेगा. बता दें कि मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम की तरफ से यह हाईवे तैयार किया जा रहा है. 227 किलोमीटर का यह 4-लेन एक्सेस-कंट्रोल कॉरिडोर 9850 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा है.

भोपाल से वाराणसी 8 घंटे में पहुंचेंगे
बता दें कि भोपाल से वाराणसी जाना हो तो सतना-रीवा रूट से सफर तय किया जाता है. लेकिन यह रास्ता फिलहाल डबल-लेन राज्य राजमार्गों सेहोकर जाता है. ऐसे में 760 किलोमीटर का सफर तय करने में 12-14 घंटे का समय लगता है. लेकिन सागर-सता एक्सप्रेसवे बनने से यह सफर कम समय में पूरा होगा. जो 4 लेन का बनाया जाएगा. उससे दोनों शहरों के बीच की दूरी 70 से 100 किलोमीटर कम हो जाएगी और भोपाल से वाराणसी का सफर 590 किलोमीटर के आसपास रह जाएगा. क्योंकि इस एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की रफ्तार 100 से 120 किलोमीटर के बीच रहेगी.

सागर से सतना महज 3 घंटे में
सागर से सतना शहरों के बीच की दूरी में भी बड़ा बदलाव होगा. अभी दोनों शहरों के बीच 300 किलोमीटर की दूरी है. लेकिन इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से यह दूरी 73 किलोमीटर कम हो जाएगी और फिर सागर से सतना की दूरी 227 किलोमीटर हो जाएगी. जिससे दोनों शहरों के बीच की दूरी में पहले 6 से 8 घंटे का समय लगता था, वहां घटकर महज 3 घंटा रह जाएगा. वहीं भोपाल से रीवा का सफर भी 5 से 6 घंटे में पूरा होगा.

अंतिम चरण में डीपीआर का काम
बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से यह प्रोजेक्ट पहले ही मंजूर हो चुका है. प्रोजेक्ट की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को आखिरी चरण में बताया जा रहा है. सर्वे पूरा होने के साथ ही जमीन अधिक्गरण की प्रक्रिया पर फोकस किया जाएगा. यह हाईवे एमपी-यूपी की नई लाइफलाइन मानी जा रही है.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें

Location :

Varanasi,Uttar Pradesh

First Published :

September 15, 2026, 07:42 IST





Source link

Previous Post

मवेशियों का चारा काटा, खेतों में बहाया पसीना… कौन हैं हरजिंदर कौर, जिन्होंने CWG में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास

Next Post

सोनभद्र. स्कूली वाहन का अगला चक्का टूटा, 20 बच्चे बाल-बाल बचे

Next Post

सोनभद्र. स्कूली वाहन का अगला चक्का टूटा, 20 बच्चे बाल-बाल बचे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.