संवाददाता@ख्वाजा खान……

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बभनी पुलिस ने मंगलवार को चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना बभनी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कुड़पान में दबिश देकर वर्ष 2019 के मुकदमा संख्या 3362/2019 से संबंधित चार वारंटी अभियुक्तों को मंगलवार सुबह करीब 7:05 बजे गिरफ्तार किया। यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 504 एवं 506 से संबंधित है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में नागेन्द्र गोंड़ (35), रामस्वरूप (44), इन्द्रदेव (40) तथा सूरजदेव (44) निवासी ग्राम कुड़पान, थाना बभनी शामिल हैं। सभी आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव, उपनिरीक्षक कृष्णानन्द सिंह, मुख्य आरक्षी राम आशीष यादव, मुख्य आरक्षी विनोद कुमार मौर्य तथा महिला आरक्षी दीपा यादव शामिल रहीं।
सोनभद्र पुलिस ने बताया कि जिले में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी विधिक कार्रवाई की जा रही है।





