• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘रामायण’ की होने वाली है भरमार, सीता बनीं अंजलि अरोड़ा ही नहीं रणबीर-साई को टक्कर देगी एक और आयोध्या की कहानी

Admin by Admin
September 15, 2026
in मनोरंजन
0
‘रामायण’ की होने वाली है भरमार, सीता बनीं अंजलि अरोड़ा ही नहीं रणबीर-साई को टक्कर देगी एक और आयोध्या की कहानी

[ad_1]

Last Updated:September 15, 2026, 09:59 IST

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रणबीर कपूर और साई पल्लवी की रामायण से पहले अंजलि अरोड़ा रामायण कथा में नजर आएंगी. इसके साथ ही अगले महीने एक और रामायण आने वाली है. तरण आदर्श ने ‘वाल्मिकी रामायण’ की अपडेट शेयर की थी. रणबीर कपूर और साई पल्लवी की रामायण से पहले दो पौराणिक कथाएं रिलीज हो रही हैं.

नई दिल्ली. साल 2026 के आखिरी तीन महीने बेहद आध्यात्मिक होने वाले हैं. दिवाली और राम नवमी के मौके पर बड़े पर्दे पर रामायण की आलौकिक कहानी की भरमार होने वाली है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ का इंतजार लंबे समय से हो रहा है. इस बीच अब और दो रामायण रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म को टक्कर देने आ रही हैं. 

इस महीने रिलीज हो रही रामायण में अंजलि अरोड़ा माता सीता के रोल में दिखने वाली हैं. वहीं दूसरी ‘रामायण’ अगले महीने गांधी जयंती (2 अक्टूबर) के मौके पर रिलीज हो सकती है. रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर ‘रामायण’ को टक्कर देने के लिए सबसे पहले अंजलि अरोड़ा की ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा – श्री राम की’ आ रही है.

इस फिल्म में सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा ने माता सीता का रोल अदा किया है. वहीं एक्टर शील वर्मा- प्रभु श्री राम के रोल में दिखेंगे. इसका निर्देशन अभिषेक सिंह ने किया है. अंजलि अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि उनकी इस महाकाव्य का मकसद श्री राम और माता सीता के अटूट प्रेम को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अभिषेक सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा – श्री राम की’ 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इसमें अंजलि अरोड़ा की ‘माता सीता’ के रोल में कास्टिंग पर भी सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.

सोशल मीडिया य़ूजर्स का कहना है कि मेकर्स को इस रोल में ‘कच्चा बादाम’ फेम अंजलि को कास्ट नहीं करना चाहिए था. लोगों ने माता सीता के रोल में उनकी कास्टिंग पर मेकर्स पर भी सवाल खड़े किए हैं. नेटिजेंस ने एक्ट्रेस के सोशल मीडिया पर भी कमेंट्स कर उन्हें काफी ट्रोल किया है.

अब बात करते हैं गांधी जयंती के मौके पर रिलीज हो रही दूसरी रामायण की. इस फिल्म का नाम ‘वाल्मिकी रामायण’ है. तरण आदर्श ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर इस फिल्म का ऐलान किया था. ‘वाल्मिकी रामायण’ का निर्देशन भावना दत्ता तलवार ने किया है. इस फिल्म के सिनेमाटोग्राफर-बिनोद प्रधान, प्रोडक्शन डिजाइनर-साबू सिरिल, साउंड डिजाइनर: रेसुल पुकुट्टी. इसकी कहानी आनंद नीलकंठन ने लिखी है. हालांकि अभी तक इसका ट्रेलर रिलीज नहीं हुआ है और न ही कोई अपडेट सामने नहीं आई है. 

अब बात करते हैं मोस्ट अवेटेड ‘रामायण’ की. नितेश तिवारी ने इस पौराणिक कथा को दो हिस्सों में बांटा है. फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली पर और दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा. नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को भव्य लेवल पर बनाया गया है.

फिल्म 1400 करोड़ के मेगा बजट में बनी है और इसकी ज्यादातर शूटिंग आईमैक्स में हुई है. ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान श्री राम और साई पल्लवी माता सीता के रोल में दिखने वाले हैं. नितेश तिवारी ने अपनी फिल्म में बॉलीवुड सितारों की पूरी फौज खड़ी कर दी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 15, 2026, 09:59 IST

[ad_2]

Source link

Views: 110
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

राम मंदिर के सीईओ जीतेंद्र मिश्र ने इंटरव्यू दिया था या नहीं, राजेश पांडे को ट्रस्ट ने दिया जवाब, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

सोनभद्र. छह माह से खराब हाईमास्ट लाइट, रात में अंधेरे के बीच आवाजाही को मजबूर ग्रामीण

Next Post

सोनभद्र. छह माह से खराब हाईमास्ट लाइट, रात में अंधेरे के बीच आवाजाही को मजबूर ग्रामीण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement