संवाददाता@बद्री प्रसाद……

सलखन न्याय पंचायत क्षेत्र समेत गुरमा मारकुंडी सलखन बेलछ,रुदौली, केवट रजधन पयीका, बघनार इत्यादि जगहों पर बुधवार साय आई तेज आंधी तूफान से जगह जगह पेड़ पौधे बिजली पोल धराशायी हो गया वहीं गरीब निरिह आदिवासी बहुल क्षेत्र के लोगों आशियाना समेत झोपड़ पट्टी टीन सीमेंट चादर समेत मकान भी धराशायी हो गई।

इसी क्रम में मारकुंडी बैराज मोड़ के समीप झोपड़ी पर महुआ का पेड़ गिरने से सोती लाल चौहान 72 वर्ष पुत्र सुमेर गम्भीर रुप से घायल हो गया।वहीं सलखन पकरिहवां रमाकांत यादव की भैस पर पेड़ गिरने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई।सलखन मुख्य राज मार्ग स्थित मुर्गा फार्म हाउस ही उड़ गया।मारकुंडी राजस्व गांव अवयी गोविंद मौर्य के कच्चा मकान पर पेड़ गिरने पुरा घर गिर गया।

इसी क्रम गुरमा जिला जेल.फार्म नम्बर एक और दो में कयी लीप्टस अन्य पेड़ धराशायी हो गया वहीं परमहंस सिंह घर का सीट ही उड़ गया वही जेपी एसोसिएट गुरमा कालोनी में विशाल पेड़ जड़ से आवासो के छत पर लटक गया ।मारकुंडी जिला जेल मुख्य मार्ग पर भी कयी पेंड़ गिर कर आवागमन भी कुछ समय के लिए अवरुद्ध हो गया था।