• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

JK Gupta by JK Gupta
September 14, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0……


— बभनी में पुलिस की कार्रवाई, काले कागज, केमिकल, फिटकरी और पांच हजार रुपये बरामद


Sonbbhadra।  पैसा दोगुना-तिगुना करने का लालच देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को बभनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच हजार रुपये नकद, नोट के आकार के काले कागज, केमिकल, फिटकरी, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और ठगी में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर को ग्राम सागोबांध में आरोपियों ने अमलेश कुमार को पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ठगी का प्रयास किया था। पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों मौके से फरार हो गए थे। मामले में थाना बभनी में मुकदमा दर्ज किया गया था।

14 सितंबर को पुलिस टीम वांछित आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी कूड़ादान टोला भाटीमहुआ के पास दोबारा ठगी की फिराक में मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे लोगों को पैसा दोगुना करने का लालच देकर अपने जाल में फंसाते थे। इसके लिए नोट के आकार के काले कागज, केमिकल और फिटकरी का इस्तेमाल कर नकली तरीके से नोट तैयार करने का झांसा दिया जाता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने 10 सितंबर को बलरामपुर, छत्तीसगढ़ में दो लोगों से 30-30 हजार रुपये की ठगी करने की बात भी स्वीकार की है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जैन प्रसाद (42) निवासी सेमरी, थाना कछवा, मिर्जापुर और लक्ष्मीनारायण उर्फ परदेशी (42) निवासी सेमरी, थाना कछवा, मिर्जापुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों से 5 हजार रुपये, काले कागज के चार बंडल, तीन डिब्बियों में केमिकल, फिटकरी, गम, तीन मोबाइल फोन, ग्लैमर मोटरसाइकिल और काला बैग बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Views: 100
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Hanuman Ansh South Release: ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर असली बवंडर अब उठेगा, तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में होगी रिलीज

Next Post

Who is Dilip Gavit: पेड़ से गिरे तो काटना पड़ा एक हाथ, खेतों से निकलकर CWG में गोल्ड जीतने वाले दिलीप गावित की पूरी कहानी

Next Post
Who is Dilip Gavit: पेड़ से गिरे तो काटना पड़ा एक हाथ, खेतों से निकलकर CWG में गोल्ड जीतने वाले दिलीप गावित की पूरी कहानी

Who is Dilip Gavit: पेड़ से गिरे तो काटना पड़ा एक हाथ, खेतों से निकलकर CWG में गोल्ड जीतने वाले दिलीप गावित की पूरी कहानी

Related Posts

  • सलखन. मारकुंडी घाटी उतरते समय मुर्गा लोड पीकप अनियंत्रित होकर खाई में गिरी चालक घायल सलखन. मारकुंडी घाटी उतरते समय मुर्गा लोड पीकप अनियंत्रित होकर खाई में गिरी चालक घायल
  • सोनभद्र. त्योहारों को लेकर पुलिस सतर्क, स्वर्ण व्यवसायियों से किया संपर्क सोनभद्र. त्योहारों को लेकर पुलिस सतर्क, स्वर्ण व्यवसायियों से किया संपर्क
  • सोनभद्र. निर्वाचक नामावली में नाम कटवाने के लिए गलत शिकायत करना पड़ेगा भारी, एक वर्ष तक की हो सकती है जेल सोनभद्र. निर्वाचक नामावली में नाम कटवाने के लिए गलत शिकायत करना पड़ेगा भारी, एक वर्ष तक की हो सकती है जेल
  • सोनभद्र. “सोनभद्र लाइव न्यूज़” ने शुरू किया विधायक रिपोर्ट कार्ड सर्वे; जनता के बीच जाएगी टीम सोनभद्र. “सोनभद्र लाइव न्यूज़” ने शुरू किया विधायक रिपोर्ट कार्ड सर्वे; जनता के बीच जाएगी टीम
  • सोनभद्र. त्योहारों से पहले पुलिस अलर्ट, बाजारों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर मंथन सोनभद्र. त्योहारों से पहले पुलिस अलर्ट, बाजारों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर मंथन
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement