संवाददाता@अमिताभ मिश्रा…

सीबीएसई के 12वीं के नतीजे में नगर के विद्यालयों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है, संत एबीआर पब्लिक स्कूल में कुल 150 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए जिसमें सभी ने सफलता पाई है विद्यालय के चेयरमैन आशीष सिंह ने बताया कि विद्यालय के छात्र अभिषेक कुमार राय 92.4 फीसदी अंक के साथ पहले और रोशनी गुप्ता ने 90. 2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही ।
वहीं केसरी देवी कनोडिया विद्या मंदिर का भी परिणाम शत प्रतिशत रहा, यहां कुल 88 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें अमन पांडे ने 95. 2 फीसदी अंक के साथ पहला स्थान आशुतोष कुमार 94. 6 फ़ीसदी के साथ दूसरे, हर्ष पाठक 94.2 फीसदी के साथ तीसरे और सानवी शर्मा 93.8 प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर रही
वाणिज्य वर्ग में साक्षी यादव 94.6 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर वहीं अमृशा रेम 94 फ़ीसदी के साथ दूसरे और निष्ठा जायसवाल 92.4 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर रहीl विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय खन्ना ने परीक्षा परिणाम पर खुशी जाहिर करते हुए छात्रों, अभिभावकों और अध्यापकों को बधाई दी है l