संवाददाता@मुकेश द्विवेदी…..

तेज आंधी-तूफान के चलते सुकृत चौकी परिसर में खड़ा एक बड़ा पेड़ अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आकर पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के समय चौकी परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज हवा और बारिश के दौरान अचानक पेड़ गिरा, जिससे वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह दब गया। गनीमत रही कि उस समय कोई पुलिसकर्मी वाहन के अंदर मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना की सूचना मिलते ही चौकी के अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, हालांकि वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है।