संवाददाता@बद्री प्रसाद……
— नदी नाले ताल-तलैया के साथ सरकारी हैण्डपंप ने भी छोड़ा साथ

सदर विकासखण्ड के मारकुंडी,अवई,सलखन ग्राम समेत आस पास के पहाड़ी ग्रामीण अंचलों में इन दिनो भीषण तपन गर्मी के तपन से जहां पहाड़ी नदी-नाले, ताल-तलैया के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जगह जगह लगे सरकारी हैण्डपम्पों के जलस्तर नीचे चले जाने के बाद साथ छोड़ दिये है।आम जनमानस दूरदराज से पानी लाने के लिए विवश हो गये हैं वही जीव-जंतु, पशु-पक्षी भी पानी के लिए भटकते नजर आ रहे हैं।
बताते है कि ग्रामसभा मारकुंडी के अवई गांव तथा सलखन के विभिन्न टोलों समेत भटवा नहर स्थित टोले में पानी नहीं पहुंच रहा है।किसी किसी टोलो में तो पाईपलाईन का भी कार्य ही नहीं हुआ।जगह जगह लगे सरकारी,गैरसरकारी हैण्डपम्पों ने भी साथ छोड़ दिया है।
जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में इस विषण तपन गर्मी पानी में पानी की समस्या बनी हुई है।क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से हैंण्डपम्प बनवाने के साथ ही पाइपलाइन से समुचित जलापूर्ति करवाये जाने की मांग की है।





