संवाददाता@मिथिलेश जायसवाल….

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी ओबरा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति व महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत कोन पुलिस ने शादी का झांसा देकर विवाहित युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोन में 03 मई 2026 को एक विवाहित युवती को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुकदमा संख्या 81/26 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पीड़िता की बरामदगी एवं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया।

कोन पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से लगातार प्रयास करते हुए पीड़िता और आरोपी को बरामद कर लिया। विवेचना के दौरान पीड़िता का बयान दर्ज किया गया। बयान एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए आरोपी खुर्शीद आलम उर्फ गोल्डेन पुत्र मंसूर निवासी पुरानी बस्ती, थाना कोन, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक लालजी यादव (चांची कला चौकी प्रभारी), हेड कांस्टेबल राजेश यादव एवं हेड कांस्टेबल विपिन जायसवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कोन कस्बे में मामले को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।