• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. वरिष्ठ नागरिकों की प्रेरणादायी बैठक सम्पन्न

JK Gupta by JK Gupta
May 12, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@अमिताभ मिश्रा…….


पिपरी में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बुजुर्गों की समाज में भूमिका, सामाजिक दायित्व, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सेवा भावना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रवासी रमेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सम्मानित वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के संयोजक अवधेश शुक्ला ने “दीर्घायु” विषय पर प्रभावशाली संबोधन देते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, संस्कार और मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को सही दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि दीर्घायु केवल लंबी आयु का प्रतीक नहीं, बल्कि स्वस्थ, सक्रिय एवं समाजोपयोगी जीवन का संदेश है। बैठक के दौरान सुनील कुमार ने रक्तदान जैसे पुण्य कार्य को बढ़ावा देने हेतु एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा।

उन्होंने रक्तदान के इच्छुक लोगों के नाम एवं उनके ब्लड ग्रुप की सूची तैयार करने की बात कही, जिसे उपस्थित सदस्यों ने जनहित में सराहनीय पहल बताया। वहीं कमलेश कुमार एवं अजय गौतम ने इस आयोजन को सामाजिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए कहा कि इस प्रकार की बैठकों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा आपसी भाईचारा मजबूत होता है।

इस अवसर पर रामशंकर सिंह, सतीश श्रीवास्तव, बलिराम ठाकुर, एल. प्रसाद, अमर शाह, राम औतार, राकेश मौर्य, नन्दलाल सिंह सहित अनेक गणमान्य वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने बैठक को सफल बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने पर सहमति व्यक्त की। अंत में बैठक वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, स्वास्थ्य, सेवा एवं सामाजिक एकजुटता का सशक्त संदेश देती हुई प्रेरणादायी वातावरण में सम्पन्न हुई।

Previous Post

थाईलैंड ओपन बैडमिंटन: सात्विक-चिराग का विजयी आगाज, ओपनिंग मैच में इंडोनेशियाई जोड़ी को दी मात

Next Post

दुद्धी. जर्जर भवन का छज्जा गिरने से मचा हड़कंप, हादसा टला

Next Post

दुद्धी. जर्जर भवन का छज्जा गिरने से मचा हड़कंप, हादसा टला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. शांति व्यवस्था भंग की आशंका में 10 लोग गिरफ्तार, कोन पुलिस की कार्रवाई
  • सोनभद्र. दिसम्बर तक पूर्ण किये जाये कनहर सिंचाई परियोजना के सभी निर्माण कार्य
  • दुद्धी. पुलिस ने वांछित अभियुक्त को झारखंड बॉर्डर से दबोचा
  • दुद्धी. जर्जर भवन का छज्जा गिरने से मचा हड़कंप, हादसा टला
  • रेणुकूट. वरिष्ठ नागरिकों की प्रेरणादायी बैठक सम्पन्न

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.