• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ओबरा. राष्ट्रीय मांग दिवस पर गरजे श्रमिक, दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में सौंपा ज्ञापन

JK Gupta by JK Gupta
May 12, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@सौरभ गोस्वामी….


उत्तरी और मध्य भारत में चल रहे श्रमिक आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को राष्ट्रीय मांग दिवस के रूप में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को मा. राज्यपाल नामित ज्ञापन सौपा गया।

ज्ञापन में कहा गया है की उत्तर प्रदेश और हरियाणा की सरकारों द्वारा नोएडा ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में श्रमिक आंदोलन पर किए जा रहे क्रूर दमन की निंदा करती है। अब तक 1हजार से ज्यादा श्रमीको को गिरफ्तार किया जा चुका है। श्रमिकों के वास्तविक समस्या के समाधान के बजाय उन्हें बाहरी या राष्ट्र विरोधी बताकर दुष्प्रचार अभियान चलाया जा रहा है।

वही श्रमिकों की लंबे समय से चली आ रही मांगों के लिए राष्ट्रीय मांग दिवस के रूप में मनाये जाने का निर्णय सभी ट्रेड यूनियन ने लिया है।वहीं मांग किया गया कि श्रमिकों की समस्याओं का समाधान किया जाय। गिरफ्तार श्रमिकों और कर्मचारियों को तत्काल बिना शर्त रिहा किए जाये। सभी झूठे मामले वापस लिए जाए। सभी ट्रेड यूनियनो तथा मजदूर प्रतिनिधियो से वार्ता कर समस्याओं का निस्तारण किया जाय। अन्यथा की स्थिति में उग्र आंदोलन किया जायेगा।

प्रदर्शन में इंटक के जिला अध्यक्ष हरदेवनारायण तिवारी, संयुक्त सचिव उत्तम कुमार मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी, महासचिव शमीम अख्तर खान, ऋतुराज पाठक, मुन्ना खान, दिलीप कुमार सिंह, हरिशंकर गौड़, राजाराम भारती ,शंकर, लालता चौहान,मुकेश चेरो,फुलवंती देवी, कुंती देवी, रामप्रसाद, चंन्दर, हरिलाल, राम नारायण, मोहरलाल गुलाब आदि रहे।

Previous Post

रेणुकूट. लापता चारों नाबालिग बच्चे सकुशल बरामद, परिजनों को किया गया सुपुर्द

Next Post

मुख्यालय. महिला थाना के पास आरसीसी कवर्ड नाले का निर्माण शुरू, 22 दिन तक रूट डायवर्जन लागू

Next Post

मुख्यालय. महिला थाना के पास आरसीसी कवर्ड नाले का निर्माण शुरू, 22 दिन तक रूट डायवर्जन लागू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुख्यालय. महिला थाना के पास आरसीसी कवर्ड नाले का निर्माण शुरू, 22 दिन तक रूट डायवर्जन लागू
  • ओबरा. राष्ट्रीय मांग दिवस पर गरजे श्रमिक, दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में सौंपा ज्ञापन
  • रेणुकूट. लापता चारों नाबालिग बच्चे सकुशल बरामद, परिजनों को किया गया सुपुर्द
  • रेणुकूट. महाराणा प्रताप जयंती धूमधाम से मनाई गई
  • शक्तिनगर. सीआईएसएफ जवान से मारपीट, अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.