• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. लापता चारों नाबालिग बच्चे सकुशल बरामद, परिजनों को किया गया सुपुर्द

JK Gupta by JK Gupta
May 12, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@अमिताभ मिश्रा…….


चाचा कॉलोनी से बीते दिनों लापता हुए चारों नाबालिग बच्चों को पिपरी पुलिस ने सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बच्चों के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है।

जानकारी के अनुसार 10 मई को चाचा कॉलोनी वार्ड नंबर-3 निवासी नंदू पाल ने थाना पिपरी में सूचना दी थी कि उनका पुत्र आलोक कुमार पाल अपने मित्र रोहित कुमार, विवेक हरिजन तथा अनिकेत राम के साथ 9 मई से घर से बिना बताए कहीं चला गया है। सूचना पर थाना पिपरी में मुकदमा दर्ज कर तत्काल बच्चों की तलाश शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम लगातार बच्चों की तलाश में जुटी रही। इस दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों एवं अन्य तकनीकी माध्यमों का सहारा लेकर जांच आगे बढ़ाई।

इसी क्रम में मंगलवार को थाना पिपरी पुलिस ने चारों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे आपस में मित्र हैं और घूमने के उद्देश्य से बिना किसी को बताए ट्रेन से पटना चले गए थे। बच्चों ने बताया कि उनके साथ किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

आवश्यक पूछताछ एवं विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने चारों बच्चों को सकुशल उनके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। बच्चों के वापस लौटने से चाचा कॉलोनी समेत आसपास के क्षेत्रों में खुशी और राहत का माहौल है।

पिपरी पूलिस क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय ने बताया कि सभी बच्चे सकुशल आ गए हैं और बच्चों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करके उनके परिजनों को सौंप दिया गया हैl

Previous Post

रेणुकूट. महाराणा प्रताप जयंती धूमधाम से मनाई गई

Next Post

ओबरा. राष्ट्रीय मांग दिवस पर गरजे श्रमिक, दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Next Post

ओबरा. राष्ट्रीय मांग दिवस पर गरजे श्रमिक, दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ओबरा. राष्ट्रीय मांग दिवस पर गरजे श्रमिक, दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में सौंपा ज्ञापन
  • रेणुकूट. लापता चारों नाबालिग बच्चे सकुशल बरामद, परिजनों को किया गया सुपुर्द
  • रेणुकूट. महाराणा प्रताप जयंती धूमधाम से मनाई गई
  • शक्तिनगर. सीआईएसएफ जवान से मारपीट, अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • बीजापुर. अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.