• Home
  • Privacy Policy
Friday, June 26, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मुख्यालय. राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र में पहुंची यात्रा, शंकराचार्य जी का आगमन, गौसंरक्षण एवं धर्मरक्षा का दिया संदेश

JK Gupta by JK Gupta
May 11, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
31
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददात@विशाल टंडन…..

— परशुराम प्रतिमा शिला पूजन के साथ सम्पन्न हुआ विशेष आयोजन, शंकराचार्य जी ने किया पूजन-अर्चन

सनातन वैदिक परम्परा, गौसंरक्षण एवं धर्मजागरण के दिव्य उद्देश्य को लेकर संचालित “गविष्ठी यात्रा” के अंतर्गत ज्योतिर्मठ बदरिकाश्रम के ज्योतिष्पीठाधीश्वर एवं अनन्तश्रीविभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज का पावन आगमन रविवार को सोनभद्र नगर स्थित श्री राम जानकी मंदिर न्यास परिसर में अत्यन्त श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक मंगलध्वनियों के मध्य सम्पन्न हुआ।

जगद्गुरु शंकराचार्य जी के आगमन पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं, गौभक्तों एवं सनातन धर्मावलम्बियों ने शंखनाद, घड़ियाल एवं घंटियों की गूंज के साथ उनका भव्य एवं भावपूर्ण स्वागत किया। मंदिर के मुख्य द्वार पर महिलाओं द्वारा मंगल कलश के साथ उनका अभिनन्दन किया गया, जिससे सम्पूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा एवं भक्ति भाव से ओतप्रोत हो उठा।

पूज्यपाद शंकराचार्य जी ने श्रीराम-जानकी सरकार सहित मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी-देवताओं का विधिवत पूजन-अर्चन कर राष्ट्र, धर्म एवं गौसंरक्षण की मंगलकामना की। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार और हरिनाम संकीर्तन से पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रस्तावित भगवान श्री परशुराम जी की प्रतिमा स्थापना हेतु शिला पूजन का भी पावन अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। वैदिक विधि-विधान से सम्पन्न इस अनुष्ठान में धर्म, शौर्य एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया गया।

मंदिर न्यास के अध्यक्ष डॉ. मार्कण्डेय राम पाठक द्वारा जगद्गुरु शंकराचार्य जी की पादुका पूजन कर उनका विधिवत स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। वहीं प्रबंधक आशुतोष पाठक ने स्वागताध्यक्ष के रूप में समस्त व्यवस्थाओं का संचालन किया। सनातन परम्परा के अनुसार सूर्यास्त के पश्चात मौन-व्रत की मर्यादा का पालन होने के कारण शंकराचार्य जी द्वारा सार्वजनिक संबोधन नहीं दिया गया।

तथापि उनके सहचर संतों एवं आचार्यों द्वारा उपस्थित श्रद्धालुओं को “गविष्ठी संकल्प” दिलाया गया, जिसमें गौमाता के संरक्षण, भारतीय संस्कृति की रक्षा एवं धर्मजागरण हेतु समाज को संगठित रहने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में रामानंद पाण्डेय, कौशलेश पाठक, धीरज पाण्डेय, शशांक मिश्रा, मृदुल मिश्रा, मोनू पाण्डेय, अभिषेक चौबे, जितेन्द्र देव, जीतू उमर वैश्य, संदीप शुक्ला, विनोद, कैलाश नाथ, रोहिल मिश्रा, प्रांजल, अनुपम, राजेश द्विवेदी, अरविन्द सिंह, विकास, सुशील पाठक, शैलेन्द्र चतुर्वेदी, बद्रीनारायण पाठक, राजीव त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गौभक्त उपस्थित रहे। सम्पूर्ण आयोजन भक्तिभाव, वैदिक संस्कृति और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। श्रद्धालुओं ने शंकराचार्य जी के दर्शन एवं संकल्प प्राप्त कर स्वयं को धन्य अनुभव किया।

Previous Post

सोनभद्र. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत निःशुल्क खाद्यान्न वितरण की तिथि बढ़ी

Next Post

चोपन. मारपीट व धमकी मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल

Next Post

चोपन. मारपीट व धमकी मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • पराग्वे से ड्रॉ के बाद भी ऑस्ट्रेलिया नॉकआउट में, तुर्की से हार के बावजूद USA ने ग्रुप D में टॉप पर
  • करमा. हसन-हुसैन की याद में निकाला गया मुहर्रम का ताजिया, आपसी सौहार्द का दिया संदेश
  • रेणुकूट. आइसक्रीम लेने के दौरान पहली मंजिल से गिरे हिंडालको कर्मचारी, कमर व पैर फ्रैक्चर
  • सोनभद्र. मुहर्रम की नौवीं पर जिलेभर में बैठे ताजिए, ‘या अली-या हुसैन’ की सदाओं से गूंजा माहौल
  • FIFA World Cup 2026: नीदरलैंड्स ने ट्यूनीशिया को हरा ग्रुप F में टॉप पर, जापान और स्वीडन नॉकआउट में पहुंचे

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • पराग्वे से ड्रॉ के बाद भी ऑस्ट्रेलिया नॉकआउट में, तुर्की से हार के बावजूद USA ने ग्रुप D में टॉप पर
  • करमा. हसन-हुसैन की याद में निकाला गया मुहर्रम का ताजिया, आपसी सौहार्द का दिया संदेश

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.