• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत निःशुल्क खाद्यान्न वितरण की तिथि बढ़ी

JK Gupta by JK Gupta
May 11, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0 के0……


— अब 14 मई 2026 तक होगा खाद्यान्न वितरण, ई-पॉश मशीन व मोबाइल ओटीपी से भी मिलेगी सुविधा


Sonbhadra। जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता ने अवगत कराया है कि आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार माह मई 2026 के सापेक्ष राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत पात्र गृहस्थी एवं अन्त्योदय कार्डधारकों को निःशुल्क खाद्यान्न (गेहूं एवं चावल) वितरण की अवधि बढ़ाकर 14 मई 2026 तक कर दी गयी है।

उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि 08 मई 2026 तक कुछ उचित दर दुकानों पर खाद्यान्न वितरण पूर्ण नहीं हो सका था, जिसके दृष्टिगत लाभार्थियों की सुविधा हेतु वितरण अवधि विस्तारित की गयी है, ताकि कोई भी पात्र कार्डधारक खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित न रहे।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि वितरण कार्य ई-पॉश मशीन के माध्यम से आधार आधारित प्रमाणीकरण के जरिए किया जाएगा। जिन लाभार्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन किसी कारणवश नहीं हो पा रहा है, उन्हें मोबाइल ओटीपी सत्यापन के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने जनपद के समस्त राशन कार्डधारकों से अपील की है कि जिन परिवारों के सदस्यों की ई-केवाईसी अभी तक पूर्ण नहीं हुई है, वे संबंधित उचित दर दुकान पर उपस्थित होकर शीघ्र ई-केवाईसी पूर्ण कराएं, जिससे भविष्य में खाद्यान्न वितरण का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त हो सके।

Previous Post

सोनभद्र. नगर क्षेत्र में जलभराव व पेयजल समस्या के समाधान हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश

Next Post

मुख्यालय. राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र में पहुंची यात्रा, शंकराचार्य जी का आगमन, गौसंरक्षण एवं धर्मरक्षा का दिया संदेश

Next Post

मुख्यालय. राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र में पहुंची यात्रा, शंकराचार्य जी का आगमन, गौसंरक्षण एवं धर्मरक्षा का दिया संदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • चोपन. मारपीट व धमकी मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल
  • मुख्यालय. राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र में पहुंची यात्रा, शंकराचार्य जी का आगमन, गौसंरक्षण एवं धर्मरक्षा का दिया संदेश
  • सोनभद्र. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत निःशुल्क खाद्यान्न वितरण की तिथि बढ़ी
  • सोनभद्र. नगर क्षेत्र में जलभराव व पेयजल समस्या के समाधान हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश
  • ओबरा. ऊर्जांचल में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का आगमन

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.