संवाददाता@बद्री प्रसाद……

चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गुरमा जिला जेल मुख्य सम्पर्क मार्ग मारकुंडी मीनाबाजार अत्यधिक गड्ढों में तब्दील होने के साथ ही जगह जगह अतिक्रमण,जलजमाव से जहां आम जनमानस के लोगों को पैदल चलन मुश्किल हो जा रहा है, वहीं बड़ी-छोटी वाहनों के आवागमन से आये दिन सुबह-शाम जाम से आम जनमानस त्रस्त हो गये है।
वहीं जिला कारागार बंदियो वाहनों को भी जाम की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है,जबकि इस सम्बंध में सार्वजनिक निर्माण विभाग के सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को दर्जनों बार अवगत करवाया गया है इसके बावजूद भी घाघर नदी से मीनाबाजार की बनी वैकल्पिक सम्पर्क मार्ग पांच माह बीतने के पश्चात भी सड़क का मरम्मत तक नहीं कराया गया है।जिसका खामियाजा आज तक आमजनमानस भुगत रहा है।
क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने जिलाधिकारी से स्थलीय निरीक्षण करा कर उचित कार्रवाई करने की मांग किया है।