• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. कंपोजिट शराब दुकानों के पीछे के दरवाजे को किया सील

JK Gupta by JK Gupta
May 2, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@रामबली मिश्रा……


— बहुरूपिए व फर्जी पत्रकारों का क्षेत्र में बाढ़ होने से अराजकता का माहौल


जिले से आई आबकारी विभाग की टीम शुक्रवार की रात में बीजपुर बाजार में स्थित कई कंपोजिट शराब दुकानों पर औचक छापेमारी के दौरान हड़कंप मच गया। आसपास खुले अनाधिकृत रुप से बने बियर बार दुकानों के संचालक दुकान छोड़ कर रफूचक्कर हो गए। शराब दुकानों में मेन दरवाज़ा के आलावा पीछे के दरवाज़ा मिलने पर दो दरवाज़ा को सील कर चेतावनी दिया गया।

दुकानो में स्टॉक रजिस्टर की गहनता से जांच पड़ताल की गई। एक दुकान में कुछ त्रुटि मिलने पर स्टाक रजिस्टर जब्त कर लिया गया। शराब दुकानों के आसपास खुले बियर बार व मयखाना दूकानों पर देर रात तक लोग बैठकर जाम पे जाम लड़ाते रहते है। उन संचालकों व दुकानदारों को सख्त लहजे में आबकारी प्रभारी रविनंदन ने सख्त निर्देश दिए है। कंपोजिट दुकानों या कही भी आसपास अनाधिकृत रुप से लोग क्षेत्र में चीखना दुकान नही खोलना है। न तो किसी दुकान पर बैठाकर शराब पिलाएंगे। अगर दुबारा लोग पिलाते मिलेंगे तो सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।

कंपोजिट दुकान का एक सेल्स मैन ने आबकारी प्रभारी से अपनी दर्द भरी दास्तां आप बीती बताते हुए कहा की साहब दुकान बन्द करने के बाद लोग हमारे पास आकर कुछ लोग कहते है की हम पत्रकार है हमे शराब दो नही देने पर धमकाते है। और अमर्यादित व्यवहार किया जाता है और देख लेंगे जैसे नाना प्रकार की धमकियां दुकानदारों को दी जाती है।

इस समय क्षेत्र में फर्जी रूप से अनाधिकृत रूप से बहुरूपिए पत्रकारों की फौज क्षेत्र में यहां वहा घूम घूम कर लोगो पर धौंस जमा कर अपनी मांग पूरी करने में हर हथकंडा अपनाने में अमादा है न सुनने पर लोगो को बदनाम करने पर उतारू रहते है।

कार्रवाई टीम में आबकारी निरीक्षक रविनंदन, का0 अफजल सिद्धिकी, धर्मेद्रर, म0 का0 सरिता देवी, चालक सतीश साहू शामिल रहे।
इस बाबत आबकारी प्रभारी रविनंदन कुमार ने बताया की दो दुकानों में अतिरिक्त दरवाजा मिलने पर उन दरवाजों को सील कर दिया गया है। एक दुकान का स्टॉक रजिस्टर जप्त किया गया है। समय से दुकान खोलने और बन्द करने का निर्देश दिया गया। पत्रकार समाज का ऐसे कृत सामने आना बहुत ही निंदनीय है।

Previous Post

जहां से पढ़े MS धोनी, वहां से निकला हिंद का एक और सितारा, 7 साल के बच्चे ने रच दिया इतिहास

Next Post

मुख्यालय. युवाओं के सपनों को पंख: 25 लाख तक ऋण और 25% अनुदान के साथ स्वरोजगार का सुनहरा मौका

Next Post

मुख्यालय. युवाओं के सपनों को पंख: 25 लाख तक ऋण और 25% अनुदान के साथ स्वरोजगार का सुनहरा मौका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शक्तिनगर. सोन संगम के तत्वाधान में भगवान बुद्ध की जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य संध्या का आयोजन
  • मुख्यालय. युवाओं के सपनों को पंख: 25 लाख तक ऋण और 25% अनुदान के साथ स्वरोजगार का सुनहरा मौका
  • बीजपुर. कंपोजिट शराब दुकानों के पीछे के दरवाजे को किया सील
  • जहां से पढ़े MS धोनी, वहां से निकला हिंद का एक और सितारा, 7 साल के बच्चे ने रच दिया इतिहास
  • मुख्यालय. मोबाइल यूजर्स ध्यान दें: आज आएगा टेस्ट अलर्ट, कोई खतरा नहीं

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.