संवाददाता@रामकेश यादव……

विकास खण्ड करमा सहित पूरे इलाके में उमस भरी गर्मी से निजात दिलाने के लिए मौसम ने ली करवट। जहां हीट वे में लोगो का चलना,घर में रहना दुश्वार हो गया था लेकिन बुधवार को लगभग तीन बजे के बाद अचानक बादलों ने घेर लिया और तेज गति से धूल भरी आंधी तूफ़ान आया । लोगों को गर्मी से निजात मिल गया।
मौसम ने रात में और गुरूवार की सुबह से रुक रुक कर जुलाई माह जैसे वर्षा होती रही।मौसम ने जहा लोगों को गर्मी से राहत प्रदान किया है वहीं शादी विवाह के सिंजन में लोगो के द्वारा लगाए गए टेंट उड़कर कर तितिर वितीर हो जा रहा है।बन भोजन व्यवस्था पर भी भरी असर पड़ा रहा है धूल धुसड़ हो जा रहा है।
जानकारों की मानें तो यह शुभ संकेत नहीं है।कुल मिलाकर लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है। वही जिन किसानों का गेहूं नहीं बिक पाया है या क्रय केंद्र पर पड़ा है वह भीग कर खराब की स्थिति में हो सकता है ।