• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मुख्यालय. राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर शैक्षणिक परिसरों में विशेष कार्यक्रम आयोजित

JK Gupta by JK Gupta
April 30, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@विशाल टंडन……


राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा देशव्यापी आह्वान के क्रम में जनपद सोनभद्र के विभिन्न शैक्षणिक परिसरों में सामूहिक “वंदे मातरम्” गायन का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया और देशभक्ति की भावना को सशक्त रूप से अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति कर्तव्य, समर्पण एवं सांस्कृतिक विरासत के महत्व का संदेश दिया गया। “वंदे मातरम्” केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।

इसके 150 वर्ष पूर्ण होना प्रत्येक देशवासी के लिए गर्व का विषय है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में राष्ट्रीय चेतना का संचार होता है और वे अपने कर्तव्यों के प्रति अधिक जागरूक बनते हैं। रॉबर्ट्सगंज के संत जेवियर्स हाई स्कूल एवं जयपुरिया स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई और राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा एवं समर्पण व्यक्त किया।

इस दौरान प्रांत संयोजक अनमोल सोनी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य राज सिंह, तहसील संयोजक आशुतोष मोदनवाल, विद्यालय के प्राचार्य आनंद जॉन एवं सचिन चौधरी सहित अन्य विद्यार्थी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous Post

सोनभद्र. जनहित के मुद्दों के साथ पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम से की मुलाकात

Next Post

केकराही. अप्रैल माह के अंत में जुलाई का मिजाज

Next Post

केकराही. अप्रैल माह के अंत में जुलाई का मिजाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. पत्नी बाजार गई और माता-पिता शादी में…युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
  • मुख्यालय. कुम्हारों के लिए बड़ी सौगात: माटीकला प्रशिक्षण से चमकेगा हुनर, मिलेगा ₹250 प्रतिदिन स्टाइपेंड
  • मुख्यालय. मल्टी-स्टेट ट्रेड हब बनाने की मांग, व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • केकराही. अप्रैल माह के अंत में जुलाई का मिजाज
  • मुख्यालय. राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर शैक्षणिक परिसरों में विशेष कार्यक्रम आयोजित

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.