• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

कोन. फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

JK Gupta by JK Gupta
April 29, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@मिथिलेश जायसवाल……


कोन थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव के टोला तुमिया में बुधवार सुबह करीब सात बजे एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कच्चे मकान के अंदर दुपट्टे से लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय मृतका आरती देवी अपने दो छोटे बच्चों, छह वर्षीय अनुष्का और तीन वर्षीय कृष्णा के साथ घर में अकेली रहती थी। बताया गया कि उसका पति प्रदीप गिरी गुजरात में रहकर मजदूरी का काम करता है। घटना की सूचना उसे दे दी गई है, उधर घटना की खबर मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

मृतका का मायका दुद्धी थाना क्षेत्र के रन्नू गांव में बताया जा रहा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है उसी अनुसार पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

रेणुकूट. धूमधाम से मनाई गई भामाशाह की जयंती, मेधावी छात्रा सौम्या सिंघल सम्मानित

Next Post

ओबरा. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में वाणिज्य विभाग द्वारा एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन

Next Post

ओबरा. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में वाणिज्य विभाग द्वारा एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ओबरा. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में वाणिज्य विभाग द्वारा एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन
  • कोन. फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव
  • रेणुकूट. धूमधाम से मनाई गई भामाशाह की जयंती, मेधावी छात्रा सौम्या सिंघल सम्मानित
  • केकराही. ट्रक की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत
  • शक्तिनगर. राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समिति की बैठक

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.