संवाददाता@विशाल टंडन….

हरदोई जनपद की रहने वाली शिल्पी कुशवाहा की कथित हत्या के विरोध में सोमवार को सोनभद्र में सम्राट अशोक सेना द्वारा एक दिवसीय धरना एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घटना की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग उठाई।
धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता अमन कुमार मौर्य ने की जबकि संचालन शशिकांत मौर्य ने किया। प्रदर्शन के दौरान उपस्थित लोगों ने आरोपियों को फांसी की सजा देने, पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा देने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर चिंता जताई और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।
कुछ वक्ताओं ने आरोप लगाया कि ऐसे मामलों में प्रशासन को समय रहते सख्त कदम उठाने चाहिए। इस अवसर पर अपनी जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि घटना गंभीर है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वहीं शिवकुमार मौर्य और एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद मौर्य ने भी घटना की जिम्मेदारी तय करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
धरना-प्रदर्शन में अमन मौर्य, आरिन मौर्य, श्याम सुंदर सिंह, ग्राम प्रधान रामगढ़, बलराज मौर्य, चंद्रगुप्त मौर्य, राहुल, धर्मेंद्र, सुमित, चंदन, विकास सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।