• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. साइबर ठगी के ₹25 हजार आवेदक के खाते में कराए वापस

JK Gupta by JK Gupta
April 27, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@रामबली मिश्रा…..


साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति के साथ हुई ₹25,000 की ठगी की राशि को सफलतापूर्वक उसके मूल बैंक खाते में वापस करा दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एनटीपीसी कॉलोनी के निवासी गुरुचरण सिंह के साथ एक अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर ₹25,000 की राशि ठग ली थी। पीड़ित ने बिना समय गंवाए राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी दुद्धी के कुशल मार्गदर्शन में बीजपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष साइबर टीम का गठन किया गया। टीम ने एनसीआरपी पोर्टल का बारीकी से अवलोकन किया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी का सुराग लगाया। इसके बाद संबंधित बैंक शाखा से ईमेल के जरिए पत्राचार कर ठगी गई पूरी राशि ₹25,000 पीड़ित के खाते में वापस करवा दी गई।

अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर आवेदक गुरुचरण सिंह ने बीजपुर पुलिस और साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

Previous Post

सोनभद्र. मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत: मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Next Post

मुख्यालय. हरदोई की शिल्पी कुशवाहा हत्या के विरोध में धरना, दोषियों को फांसी और मुआवजे की मांग

Next Post

मुख्यालय. हरदोई की शिल्पी कुशवाहा हत्या के विरोध में धरना, दोषियों को फांसी और मुआवजे की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Who is Nelly Korda Women Golfer: कौन हैं नेली कोर्डा शेवरोन, जो चैंपियनशिप जीतकर बनीं दुनिया की नंबर एक महिला गोल्फर
  • मुख्यालय. किसानों की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, व्यापक आंदोलन की चेतावनी
  • मुख्यालय. हरदोई की शिल्पी कुशवाहा हत्या के विरोध में धरना, दोषियों को फांसी और मुआवजे की मांग
  • बीजपुर. साइबर ठगी के ₹25 हजार आवेदक के खाते में कराए वापस
  • सोनभद्र. मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत: मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.