संवाददाता@मोहम्मद इब्राहिम……

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर पीपरडीह गांव में पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई जहां दोनों पक्षों ने दुद्धी कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षो को काफ़ी समझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों पक्ष एक दूसरे की बात सुनने को तैयार नही थे।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच पेड़ काटने को लेकर मारपीट की तहरीर मिली थी, तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं और मामले की जांच शुरू हो गई।