संवाददाता@मोहम्मद इब्राहिम……

दुद्धी कस्बे के कलकलीबहरा में अपने मामा की शादी में आए भगिना बिजली करेंट की चपेट में आने से झूलस गया।कचनरवा से आए भगिना का करेंट से झूलसने से घर वालों में हड़कंप मच गया। आनन -फनन में परिजनों ने झूलसे भगिना प्रवीण पुत्र सुनील उम्र करीब 13 साल निवासी कचनरवा थाना कोन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में लाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया हैं।
बताया जाता हैं कि कुछ साथियों के साथ भगिना घर से कुछ दूर घूमने निकले थे कि बिजली की तार की चपेट में आ गया, बिजली करेंट लगते ही कई साथी दौड़कर भाग गए, इसके बाद छोटू नामक भाई ने सूचना घर दिया इसके बाद निजी वाहन से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।