@जेo केo……..

Sonbhadra । जनपद दौरे पर पहुंचे राज्य मंत्री (वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग) अरुण कुमार ने सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने जनपद प्रतिनिधियों व भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा की।
राज्य मंत्री घोरावल क्षेत्र में आयोजित श्री राम जानकी मंदिर के जीर्णोद्धार एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम तथा श्री चित्रगुप्त जी महाराज के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में जहां भी वृक्षारोपण हुआ है, वहां वरिष्ठ अधिकारी स्वयं जाकर स्थिति का आकलन करें। यदि कहीं गड़बड़ी मिलती है तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

पर्यावरण प्रदूषण के मुद्दे पर पूछे गए सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि ओबरा पावर प्लांट से फ्लाई ऐश नदी में डाले जाने तथा डाला स्थित निजी कंपनी में कचरा जलाने की शिकायतों की जांच कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि गिराया जा रहा मटेरियल निर्धारित गुणवत्ता का नहीं पाया गया, तो उसे तत्काल बंद कराया जाएगा।
“आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,” उन्होंने कहा जनपद में बालू खनन में पर्यावरण मानकों की अनदेखी और सेंचुरी क्षेत्र तक खनन पहुंचने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि वन विभाग इस मामले में किसी भी प्रकार की रियायत नहीं देगा।

हालांकि, मंत्री ने पत्रकारों से लिखित शिकायत देने की बात कही, जिस पर सवाल उठ रहा है कि सेंचुरी क्षेत्र में हो रहे खनन पर वन विभाग की नजर क्यों नहीं पड़ रही।
वहीं, पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर मंत्री ने दावा किया कि वहां भाजपा की सरकार बनने जा रही है।