• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. पढ़े विश्वविद्यालय, बढ़े विश्वविद्यालय अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन

JK Gupta by JK Gupta
April 23, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@वीरेंद्र यादव……


महत्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय के अंतर्गत “पढ़े विश्वविद्यालय, बढ़े विश्वविद्यालय” अभियान के तहत एनटीपीसी शक्तिनगर परिसर में भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ कुलपति प्रो. आनंद त्यागी ने ग्राम प्रधान प्रमोद तिवारी व हीरालाल, एनटीपीसी सिंगरौली के प्रबंधक डॉ. ओमप्रकाश तथा एनसीएल खड़िया के सीएसआर अधिकारी अमरेंद्र कुमार के साथ हरी झंडी दिखाकर किया।

रैली नगर के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ आसपास के गांवों में भ्रमण करती हुई शिक्षा के प्रचार-प्रसार का संदेश देती रही। छात्र-छात्राओं ने नारे लगाकर उच्च शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाया। अभियान का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ एवं आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक युवाओं को विश्वविद्यालय से जोड़ना रहा।

इस दौरान कुलपति प्रो. आनंद त्यागी ने एनटीपीसी शक्तिनगर परिसर का निरीक्षण कर छात्रों, शिक्षकों, प्रबुद्धजनों और पत्रकारों से संवाद किया। उन्होंने शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए और सहयोग की अपील की। संवाद में पारंपरिक शिक्षा के साथ रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की उपयोगिता और क्षेत्र विशेष के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई।

छात्र-छात्राओं की सुविधाओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। कुलपति ने बताया कि एनसीएल के सीएसआर मद से छात्राओं के लिए बस सुविधा उपलब्ध कराई गई है और विश्वविद्यालय भी अन्य सुविधाओं के विस्तार के प्रयास में जुटा है। उन्होंने एनटीपीसी व एनसीएल से छात्रावास हेतु सहयोग की अपेक्षा जताई।

कुलपति ने आसपास की कंपनियों से अपील की कि वे सीएसआर फंड के माध्यम से शिक्षा क्षेत्र में योगदान दें, जिससे शैक्षणिक विकास को गति मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय के संचालन के बाद सोनभद्र में नए पाठ्यक्रम शुरू करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।

दूरस्थ क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षकों के समर्पण की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद शिक्षक पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। यह कैंपस एनटीपीसी के सहयोग से संचालित हो रहा है, जहां पारंपरिक के साथ व्यावसायिक शिक्षा को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

सीएसआर के तहत परिसर में कंप्यूटर लैब स्थापित की जा चुकी है तथा जल्द ही स्मार्ट क्लास शुरू करने की तैयारी है, जिससे छात्रों को आधुनिक तकनीक आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
कार्यक्रम के अंत में परिसर प्रभारी डॉ. प्रदीप यादव ने कुलपति का स्वागत पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया।

इस अवसर पर डॉ. विनोद पांडेय, डॉ. छोटेलाल, डॉ. माणिकचंद पांडेय, डॉ. उदयनारायण पांडेय, थाना प्रभारी सतेन्द्र राय, डॉ. अपर्णा त्रिपाठी, डॉ. आनंदप्रिया सिंह, श्रीमती अजय लक्ष्मी, डॉ. दिनेश सोनकर, डॉ. अविनाश दुबे, बीएचयू शोध छात्र रंजीत कुमार राय सहित शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Previous Post

चुर्क. नगर पंचायत सभासदों द्वारा वन मंत्री को दिया गया ज्ञापन

Next Post

सोनभद्र. राज्य मंत्री अरुण कुमार का जनपद दौरा, पर्यावरण मुद्दों पर सख्त रुख

Next Post

सोनभद्र. राज्य मंत्री अरुण कुमार का जनपद दौरा, पर्यावरण मुद्दों पर सख्त रुख

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • म्योरपुर. सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, दूसरा भर्ती
  • शक्तिनगर. विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर एबीवीपी का ज्ञापन
  • सोनभद्र. राज्य मंत्री अरुण कुमार का जनपद दौरा, पर्यावरण मुद्दों पर सख्त रुख
  • शक्तिनगर. पढ़े विश्वविद्यालय, बढ़े विश्वविद्यालय अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन
  • चुर्क. नगर पंचायत सभासदों द्वारा वन मंत्री को दिया गया ज्ञापन

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.