• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. गेहूं खरीद में अव्यवस्था पर भड़के किसान, राहत न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी

JK Gupta by JK Gupta
April 22, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo………


Sonbhadra । जनपद में गेहूं खरीद व्यवस्था को लेकर किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र ने सरकार पर अन्नदाताओं के प्रति संवेदनहीन होने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार धान खरीद भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी थी, उसी तरह गेहूं खरीद में भी क्रय केंद्र प्रभारी किसानों को परेशान कर रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच किसान अपनी फसल बेचने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं, जो सरकार की उदासीनता को दर्शाता है।

मोर्चा के क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान रामगढ़ क्रय केंद्र पर किसानों के ट्रैक्टरों की लंबी कतार देखकर संदीप मिश्र आक्रोशित हो उठे। उन्होंने मौके पर मौजूद जिम्मेदार लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही किसानों की लाइन खत्म कर उनकी उपज की खरीद नहीं की गई, तो मोर्चा बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा। साथ ही उन्होंने भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही।

इस दौरान स्थानीय किसान अरुण पाण्डेय, राजेश चौहान, पवन मौर्य, उदित कुमार, प्रकाश पाण्डेय सहित किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

Previous Post

मुख्यालय. अक्षय तृतीया पर जिला अस्पताल में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत वृहद जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Next Post

विंढमगंज. क्षेत्र में चोरी की वारदात, घर व होटल से नगदी व सामान पार

Next Post

विंढमगंज. क्षेत्र में चोरी की वारदात, घर व होटल से नगदी व सामान पार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विंढमगंज. क्षेत्र में चोरी की वारदात, घर व होटल से नगदी व सामान पार
  • सोनभद्र. गेहूं खरीद में अव्यवस्था पर भड़के किसान, राहत न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी
  • मुख्यालय. अक्षय तृतीया पर जिला अस्पताल में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत वृहद जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • सोनभद्र. जिलाधिकारी बी.एन. सिंह को भावभीनी विदाई, विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग के पद पर हुए स्थानांतरित
  • मुख्यालय. कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, राहुल गांधी के अपमान के विरोध में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.