• Home
  • Privacy Policy
Saturday, June 13, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मुख्यालय. कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, राहुल गांधी के अपमान के विरोध में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

JK Gupta by JK Gupta
April 22, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
32
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@विशाल टंडन………

सोनभद्र में 19 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी की तस्वीर के साथ कथित अभद्र एवं अमर्यादित हरकत जैसे कालिख पोतना और चप्पल मारना, को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस घटना को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक शिष्टाचार के खिलाफ बताते हुए कड़ी निंदा की है।

घटना के विरोध में 19 अप्रैल को ही जिला कांग्रेस कमेटी, सोनभद्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में लिखित तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की थी। साथ ही चेतावनी दी गई थी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो 22 अप्रैल को व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

इसी क्रम में 22 अप्रैल को जिलाध्यक्ष रामराज गोंड के नेतृत्व में जिला मुख्यालय स्थित बढ़ौली चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार एवं अभूतपूर्व विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे पूरा इलाका गूंज उठा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं के उग्र तेवर और भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए चार अलग-अलग थानों की भारी पुलिस बल तैनात करनी पड़ी।

प्रदर्शन के दौरान जब कार्यकर्ता पुतला दहन करने आगे बढ़े, तो पुलिस प्रशासन ने बलपूर्वक पुतला छीनने का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर तीखी झड़प की स्थिति बन गई और कार्यकर्ताओं तथा पुलिस के बीच जोरदार धक्का-मुक्की हुई। नारेबाजी से माहौल पूरी तरह गरम हो गया।

बढ़ते जनआक्रोश को देखते हुए अंततः प्रशासन को 10 दिनों के भीतर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देना पड़ा, जिसके बाद स्थिति नियंत्रित हुई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2023 के नारी शक्ति वंदन अधिनियम को प्रभावी रूप से लागू करने की मांग भी जोर-शोर से उठाई।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा केवल कागजों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उसे जमीन पर उतारना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। जिला अध्यक्ष रामराज गोंड ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ इस तरह की घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और उग्र एवं व्यापक रूप दिया जाएगा।वहीं युवा कांग्रेस सोनभद्र के जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार जनविरोधी नीतियों और अहंकार में डूबी हुई है। उन्होंने कहा कि देश के शीर्ष नेता के सम्मान के साथ इस प्रकार की अमर्यादित हरकत लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है और युवा कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

इस मौके पर प्रमुख रूप से सेतराम केशरी, पीसीसी सदस्य राजबली पांडे, संगीता श्रीवास्तव, शारद पनिका, कन्हैया पांडे, नुरुद्दीन खान, राजेंद्र चौधरी, कांत मिश्रा, राहुल जैन, ज्यूत मौर्या, दयाशंकर पांडे, सुनीता तिवारी, बेवी सिंह, पूनम पठारी, मंजू देवी, मिकु, पंकज मिश्रा, रोजनी, रामबिलाश पनिका, शीतला पटेल, अमरेश देव पांडे, लल्लू राम पांडे, अशोक यादव, वंशीधर पांडे, दयाराम प्रजापति, अनिल बियार, सूरज चंद्रवशी, रियाज खान, अलीराज खान, राजमणि खरवार, रामलाल राजभर सहित दर्जनों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Previous Post

मुख्याल. नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा युवा मोर्चा का प्रदर्शन

Next Post

सोनभद्र. जिलाधिकारी बी.एन. सिंह को भावभीनी विदाई, विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग के पद पर हुए स्थानांतरित

Next Post

सोनभद्र. जिलाधिकारी बी.एन. सिंह को भावभीनी विदाई, विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग के पद पर हुए स्थानांतरित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • मुख्यालय. बच्चों में संस्कार और मानवीय मूल्यों के विकास पर जोर, दिव्य बाल व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन
  • एशियाई खेलों के लिए भारतीय बैडमिंटन टीम का हुआ ऐलान… जानें कौन अंदर और कौन हुआ बाहर
  • अनपरा. ढाबे में लगी आग लाखों का सामान जलकर हुआ खाक
  • बीजपुर. एनटीपीसी रिहंद में 15 दिवसीय व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का भव्य समापन
  • P V Sindhu: पीवी सिंधु का एक और खिताबी सपना टूटा, सेमीफाइनल में हार के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • मुख्यालय. बच्चों में संस्कार और मानवीय मूल्यों के विकास पर जोर, दिव्य बाल व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन
  • एशियाई खेलों के लिए भारतीय बैडमिंटन टीम का हुआ ऐलान… जानें कौन अंदर और कौन हुआ बाहर

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.