संवाददाता@विशाल टंडन……

भारतीय जनता युवा मोर्चा, सोनभद्र के जिलाध्यक्ष विशाल पाण्डेय के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस एवं विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया और प्लेकार्ड के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विशाल पाण्डेय ने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण का प्रावधान करने वाला नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा इस विधेयक का विरोध उसकी महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की महिलाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिला महामंत्री रजनीश रघुवंशी ने कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती कि देश की महिलाएं नेतृत्व की भूमिका में आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि यह विरोध केवल एक बिल का नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के अधिकारों का विरोध है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि महिला सशक्तिकरण के मार्ग में बाधाएं डाली गईं, तो आंदोलन और उग्र होगा।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, महेश्वर चंद्रवंशी, बृजेश श्रीवास्तव, मनोज सोनकर, प्रसन्न पटेल, बलराम सोनी, अमन वर्मा, विपिन तिवारी, कुंवर चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा हिरेश द्विवेदी, संदीप सिंह, जिला मंत्री शिवम सिंह राजपूत, अतुल पाण्डेय, रोशन सिंह, गुड़िया त्रिपाठी, प्रमिला जायसवाल, रुबी गुप्ता, रंजन पाण्डेय, आशा विश्वकर्मा, मीनू चौबे, अरविंद सोनी, रीतू अग्रहरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।