• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मुख्यालय. उद्योग बंधु की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर मंथन, समाधान के दिए गए निर्देश

JK Gupta by JK Gupta
April 21, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@विशाल टंडन……


विकास भवन सभागार में 21 अप्रैल को मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए।बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने व्यापारियों से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

उन्होंने कहा कि राज्य कर विभाग द्वारा ट्रिब्यूनल की व्यवस्था तो की गई है, लेकिन वेबसाइट और तकनीकी खामियों के कारण व्यापारी न तो अपील दाखिल कर पा रहे हैं और न ही इसका लाभ ले पा रहे हैं। उन्होंने इसे गंभीर समस्या बताते हुए शीघ्र सुधार की मांग की। कौशल शर्मा ने नगर में पार्किंग व्यवस्था और ट्रांसपोर्ट नगर की अनुपलब्धता पर भी चिंता जताई।

उन्होंने कहा कि माल की लोडिंग-अनलोडिंग में व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं सड़क किनारे खड़े वाहनों पर भारी चालान किए जाने से व्यापारियों में आक्रोश है। उन्होंने फ्लाईओवर के नीचे रोडवेज और प्राइवेट बसों के संचालन को भी गंभीर समस्या बताया। उन्होंने कहा कि इससे शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न होती है और कई बार एंबुलेंस तक फंस जाती हैं, जिससे आपातकालीन सेवाएं प्रभावित होती हैं।

नगर की यातायात व्यवस्था पर सुझाव देते हुए उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा संचालन को व्यवस्थित करने के लिए शहर को जोन अथवा सेक्टर में बांटा जाए और प्रत्येक जोन की अलग-अलग कलर कोडिंग की जाए, जिससे ई-रिक्शा निर्धारित रूट पर ही संचालित हों और जाम की समस्या में कमी आए।इसके साथ ही उन्होंने “हर घर नल से जल” योजना की स्थिति पर भी सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि मुख्यालय से सटे कई गांव जैसे पुसौली, बढौली आदि में आज तक पानी की आपूर्ति नहीं पहुंच सकी है, जबकि यह योजना वर्ष 2019 में ही पूर्ण होनी थी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मोदनवाल, जिला स्तरीय अधिकारी एवं व्यापार संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।

Previous Post

मुख्यालय. 10 सूत्रीय मांगों को लेकर पेंशनर्स का धरना, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

Next Post

घोरावल. पिकअप वाहन की चपेट में आने महिला की मौत से मचा हड़कंप

Next Post

घोरावल. पिकअप वाहन की चपेट में आने महिला की मौत से मचा हड़कंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • घोरावल. खेतों में बचे फसल के अवशेष को जलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध, होगी कार्रवाई
  • घोरावल. पिकअप वाहन की चपेट में आने महिला की मौत से मचा हड़कंप
  • मुख्यालय. उद्योग बंधु की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर मंथन, समाधान के दिए गए निर्देश
  • मुख्यालय. 10 सूत्रीय मांगों को लेकर पेंशनर्स का धरना, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
  • मुख्यालय. रेलवे दोहरीकरण में किसानों की जमीन का भौतिक सत्यापन कराने की मांग

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.