संवाददाता/@संदीप अग्रहरी……

क्षेत्र में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्थानीय लोगों ने बस स्टैंड एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ (शुद्ध पेयजल) की व्यवस्था कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते राहगीरों, यात्रियों और मजदूरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगो ने बताया कि बस स्टैंड, बाजार और मुख्य चौराहों पर पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था न होने से लोगों को प्यास बुझाने के लिए भटकना पड़ता है। ऐसे में प्रशासन द्वारा अस्थायी प्याऊ की व्यवस्था कराए जाने से आमजन को राहत मिल सकती है।
लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द प्रमुख स्थानों पर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके।