• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दुद्धी. दो बाइक में आमने-सामने हुई टक्कर, दोनों बाइक के चालक, रेफर

JK Gupta by JK Gupta
April 18, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
14
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता/@मोहम्मद इब्राहिम…..


दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के तुरीडी गांव के पास शुक्रवार को करीब 5 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार रन्नु गांव निवासी कामेश्वर (50) पुत्र सोना बच्चा अपनी बाइक से महुआरिया गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर नगवा निवासी देव सिंह (22) पुत्र रामधनी और रवि शंकर (27) पुत्र रुस्तम अपने दोस्त की शादी में शामिल होकर धनखोर गांव से लौट रहे थे। इसी दौरान तुरीडी गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए।

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर लाकर एंबुलेंस को सूचना दी। समय रहते एंबुलेंस पहुंचने पर सभी घायलों को दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

सीएचसी दुद्धी में तैनात चिकित्सक डॉ. शाह आलम अंसारी ने बताया कि घायलों को सर पर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद कामेश्वर और देव सिंह की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि रवि शंकर का इलाज सीएचसी में जारी है।

Previous Post

म्योरपुर. भीषण गर्मी में बस स्टैंड सहित सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ की व्यवस्था की मांग

Next Post

कानपुर के कमला क्लब से आगे बढ़ी क्रिकेट की नर्सरी, उन्नाव में बनेगा यूपीसीए का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, खिलाड़ियों को मिलेंगे ये सुविधा

Next Post
कानपुर के कमला क्लब से आगे बढ़ी क्रिकेट की नर्सरी, उन्नाव में बनेगा यूपीसीए का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, खिलाड़ियों को मिलेंगे ये सुविधा

कानपुर के कमला क्लब से आगे बढ़ी क्रिकेट की नर्सरी, उन्नाव में बनेगा यूपीसीए का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, खिलाड़ियों को मिलेंगे ये सुविधा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कानपुर के कमला क्लब से आगे बढ़ी क्रिकेट की नर्सरी, उन्नाव में बनेगा यूपीसीए का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, खिलाड़ियों को मिलेंगे ये सुविधा
  • दुद्धी. दो बाइक में आमने-सामने हुई टक्कर, दोनों बाइक के चालक, रेफर
  • म्योरपुर. भीषण गर्मी में बस स्टैंड सहित सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ की व्यवस्था की मांग
  • म्योरपुर. एडीपीआरओ ने शमशान घाट व वर्मी कंपोस्ट कार्य का किया निरीक्षण
  • म्योरपुर. वन विभाग के कार्यों का एसडीओ ने किया निरीक्षण

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.