• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चोपन. चप्पल बचाने के प्रयास में डूबने से युवक की मौत

JK Gupta by JK Gupta
April 16, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता/@कृपा शंकर पांडेय……


— पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा


थाना क्षेत्र अंतर्गत सोन नदी स्थित छठ घाट पर गुरुवार को एक दुखद हादसा हो गया, जहां नहाने के दौरान एक युवक नदी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी गई।

घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस और गोताखोरों ने चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत सोन पंप के पास से युवक का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय जितेंद्र पुत्र रामेश्वर लाल निवासी चाचीवाद बड़ा, थाना फतेहपुर, जिला सीकर (राजस्थान) के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जितेंद्र अपने भाई के साथ वाहन खराब होने के कारण चोपन क्षेत्र में आया हुआ था। बताया जा रहा है कि मारकुंडी क्षेत्र में वाहन खराब हो जाने के बाद उसने वाहन खड़ा कर दिया और वाहन मिस्त्री लेने के लिए अपने भाई व साथी के साथ चोपन की ओर आया। इसी दौरान तीनों सोन नदी के छठ घाट पर पहुंचे और नहाने का निर्णय लिया। नहाते समय अचानक जितेंद्र की चप्पल पानी में बहने लगी।

चप्पल को पकड़ने के प्रयास में वह धीरे-धीरे गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते नदी में डूब गया। साथ में मौजूद लोगों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन तब तक वह पानी में लापता हो चुका था। यह हादसा क्षेत्र में शोक का विषय बन गया है।

Previous Post

चोपन. गुरुद्वारा इंटर कॉलेज में पुलिस टीम ने दिखाई लघु फिल्म, सुरक्षा के दिए टिप्स

Next Post

सोनभद्र. फसल बीमा योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, किसानों को 10 दिन में मुआवजा देने के निर्देश

Next Post

सोनभद्र. फसल बीमा योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, किसानों को 10 दिन में मुआवजा देने के निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. फसल बीमा योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, किसानों को 10 दिन में मुआवजा देने के निर्देश
  • चोपन. चप्पल बचाने के प्रयास में डूबने से युवक की मौत
  • चोपन. गुरुद्वारा इंटर कॉलेज में पुलिस टीम ने दिखाई लघु फिल्म, सुरक्षा के दिए टिप्स
  • सोनभद्र. राबर्ट्सगंज में भाजपा द्वारा डॉ. अंबेडकर जयंती अभियान के तहत विधानसभा संगोष्ठी आयोजित
  • दुद्धी. अंबेडकर जयंती पर खजुरी से निकला विशाल जुलूस

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.