• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. राबर्ट्सगंज में भाजपा द्वारा डॉ. अंबेडकर जयंती अभियान के तहत विधानसभा संगोष्ठी आयोजित

JK Gupta by JK Gupta
April 16, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यालय/सोनभद्र.@विशाल टंडन…..


राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के मण्डी समिति परिसर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्म जयंती अभियान के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक मनोज सोनकर ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री शारदा खरवार द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला प्रभारी अनिल सिंह ने अपने संबोधन में डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, उनके सामाजिक संघर्षों, संविधान निर्माण में उनकी भूमिका तथा वंचित वर्गों के उत्थान हेतु किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अंबेडकर ने सामाजिक समानता और अधिकारों के लिए अनेक आंदोलनों का नेतृत्व किया।

विशिष्ट अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने अपने संबोधन में केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा डॉ. अंबेडकर से जुड़े स्मारकों एवं “पंच तीर्थ” के विकास कार्यों का उल्लेख किया तथा उनके योगदान को याद किया। नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के वंचित और दलित वर्गों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया तथा संविधान के माध्यम से समानता और अधिकारों की मजबूत नींव रखी।

कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने भी डॉ. अंबेडकर के विचारों और सामाजिक योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर रामभरोष मुसहर, दिनेश भारती, रामफल सोनकर, परदेशी सोनकर, ममता सिंह, कुसुम शर्मा, जिला महामंत्री संतोष कुमार शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, महेश्वर चन्द्रवंशी, जिला मंत्री मंजू गिरी, आकाश जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, अमन वर्मा, अशोक भारती सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Previous Post

दुद्धी. अंबेडकर जयंती पर खजुरी से निकला विशाल जुलूस

Next Post

चोपन. गुरुद्वारा इंटर कॉलेज में पुलिस टीम ने दिखाई लघु फिल्म, सुरक्षा के दिए टिप्स

Next Post

चोपन. गुरुद्वारा इंटर कॉलेज में पुलिस टीम ने दिखाई लघु फिल्म, सुरक्षा के दिए टिप्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • चोपन. गुरुद्वारा इंटर कॉलेज में पुलिस टीम ने दिखाई लघु फिल्म, सुरक्षा के दिए टिप्स
  • सोनभद्र. राबर्ट्सगंज में भाजपा द्वारा डॉ. अंबेडकर जयंती अभियान के तहत विधानसभा संगोष्ठी आयोजित
  • दुद्धी. अंबेडकर जयंती पर खजुरी से निकला विशाल जुलूस
  • सोनभद्र. महिला शक्ति का प्रदर्शन, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान व मानव श्रृंखला
  • दुद्धी. रेलवे ट्रैक के पास बना स्पीड ब्रेकर बना जानलेवा, दूर जाकर गिरा बाइक सवार, मौत

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.