• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. महिला शक्ति का प्रदर्शन, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान व मानव श्रृंखला

JK Gupta by JK Gupta
April 16, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यालय/सोनभद्र.@विशाल टंडन…..


सोनभद्र नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जोरदार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान चलाया गया तथा महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर एकजुटता और समर्थन का संदेश दिया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

उनके साथ महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुईं। पूरे कार्यक्रम में महिलाओं में उत्साह और जोश देखने को मिला।मुख्य अतिथि पुष्पा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लाया गया नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक (महिला आरक्षण बिल) देश की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

इस विधेयक के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने का प्रावधान किया गया है, जिसे आगामी 2029 के चुनावों से प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ेगी और वे देश की नीति-निर्माण प्रक्रिया में अधिक सक्रिय भूमिका निभा सकेंगी।

इससे समाज में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी।इस अवसर पर कुसुम शर्मा, ममता सिंह, मंजू गिरी, शारदा खरवार, ईशिका पाण्डेय, गुड़िया त्रिपाठी, रंजन पाण्डेय, आशा विश्वकर्मा, हेमलता जायसवाल, संध्या पाण्डेय सहित अनेक महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Previous Post

दुद्धी. रेलवे ट्रैक के पास बना स्पीड ब्रेकर बना जानलेवा, दूर जाकर गिरा बाइक सवार, मौत

Next Post

दुद्धी. अंबेडकर जयंती पर खजुरी से निकला विशाल जुलूस

Next Post

दुद्धी. अंबेडकर जयंती पर खजुरी से निकला विशाल जुलूस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • चोपन. गुरुद्वारा इंटर कॉलेज में पुलिस टीम ने दिखाई लघु फिल्म, सुरक्षा के दिए टिप्स
  • सोनभद्र. राबर्ट्सगंज में भाजपा द्वारा डॉ. अंबेडकर जयंती अभियान के तहत विधानसभा संगोष्ठी आयोजित
  • दुद्धी. अंबेडकर जयंती पर खजुरी से निकला विशाल जुलूस
  • सोनभद्र. महिला शक्ति का प्रदर्शन, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान व मानव श्रृंखला
  • दुद्धी. रेलवे ट्रैक के पास बना स्पीड ब्रेकर बना जानलेवा, दूर जाकर गिरा बाइक सवार, मौत

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.