दुद्धी/सोनभद्र.@मोहम्मद इब्राहिम…..

स्थानीय कस्बा क्षेत्र के रामनगर रेलवे क्रासिंग पर बुधवार रात करीब 10 बजे एक भयावह सड़क हादसा हो गया। दिघुल से डुमरडीहा अपने घर लौट रहे तेज रफ्तार बाइक सवार राजमिस्त्री उमाशंकर (45) पुत्र सीताराम निवासी डुमरडीहा की मौके पर क्रॉसिंग के पास बने दो स्पीड ब्रेकर में टकराने से बाइक सवार अनियंत्रित होकर ही सर के बल गिरने के दौरान मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक क्रासिंग पार करते हुए करीब 100 मीटर दूर जा गिरा।
हालांकि, टक्कर किसी वाहन या वस्तु से हुई, आसपास के निवासियों ने बताया कि दूधी मार्केट आते वक्त एवं मंडी की ओर जाने के दौरान रेलवे फाटक गेट नंबर 63 के दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं जिसमें कोई भी रेडियल पथ प्रदर्शक चिन्ह या सफेद रंग की पट्टी नहीं बनाई गई है जिससे लगभग दर्जनों लोग सड़क दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं और आधा दर्जन लोगों की इस ब्रेकर की वजह से मौत हो चुकी है इस संबंध में सड़क विभाग के लोगों को कई बार अवगत कराया गया फिर भी समस्या बनी हुई है नतीजा रहा कि बीती रात्रि एक और परिवार का सदस्य इस ब्रेकर से टकराकर मौत के हवाले हो गया जिससे स्थानीय नगर वासियों पीडब्ल्यूडी विभाग के प्रति गहरी नाराजगी देखी जा रही है।
वही गांव के ग्रामीणों व पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक शादी समारोह में शामिल होकर बाइक पर अकेले ही घर लौट रहे थे।स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।पुलिस की मदद से एंबुलेंस 102 के ईएमटी पंकज और चालक ने उन्हें सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जहां ड्यूटी में तैनात चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने प्राथमिक जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी। खबर मिलते ही
डुमरडीहा गांव के ग्रामीणों की भारी भीड़ सीएचसी परिसर में जुट गई। स्थानीय लोगों की माने तो बाइक की स्पीड काफी तेज थी और उनकी बाइक हाई स्पीड ब्रेकर पर उछल कर करीब 100 मीटर दूर जा कर रेलवे ट्रैक के पास लगे फाटक पर गिरा ,जबकि मृतक का शव रेलवे पटरी पर पड़ा मिला , कोतवाली पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ,तथा टक्कर के स्पष्ट कारणों का पता लगाने के प्रयास में जुटी है।
आपको बता दे कि इन दिनों दुद्धी क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला बढ़ गया है, जिसमें अधिकांश शराब के नशे से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं।वहीं कस्बे में घटना की मुख्य वजह सड़क की चौड़ाई कम का माना जाता रहा है ।
बुधवार को ही तीन हादसे हुए। पहला कस्बे के एसबीआई बैंक के पास, जहां तीन लोग घायल हुए। दूसरा घटना डीआर पैलेस के समीप, जहां दो बाइकों की टक्कर में चार घायल हुए ,जिसमें एक को गंभीर हालत में रेफर किया गया। तीसरा यही रामनगर रेलवे क्रासिंग वाला, जिसमें उमाशंकर की मौत हो गई। स्थानीय लोग बढ़ते हादसों से सहमे हुए हैं।