दुद्धी/सोनभद्र.@मोहम्मद इब्राहिम
— एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स गोरखपुर की टीम पकड़ी 2.27 क्विंटल गांजा

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाटी पर गोरखपुर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के टीम प्रभारी रमेश राम एवं उप निरीक्षक शशिकांत राय सहित अन्य पुलिस कर्मियों के द्वारा मुखबिर की सूचना पर पेट्रोल- डीजल परिवहन करने वाली टैंकर को पकड़कर पूछताछ की तो तस्करी का अजब खेल सामने आया जिसे देख टीम भी दंग रह गई। टीम प्रभारी निरीक्षक रमेश राम ने बताया कि गोरखपुर की टीम के द्वारा अवैध तस्करी परिवहन को लेकर निरंतर कार्य किया जाता है।
उसको लेकर आज मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे सफलता दुद्धी क्षेत्र में मिली है। यह गांजा झारखंड से रायबरेली के लिए ले जाया जा रहा था,जहां टैंकर चालक एक व्यक्ति सफेद रंग की टैंकर संख्या UP75M8553 के अंदर गांजा लोड कर तेज रफ्तार में जा रहा था ,जिसे जंगल में घेराबंदी कर सोनभद्र जिले के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाटी जंगल में पकड़ा गया है।

पकड़े गए टैंकर के अंदर जब जांच की गई तो लगभग नौ बौरे गांजा भरा हुआ है ,लगभग 34 लाख रूपये कीमत की गांजा के साथ ट्रक चालक रियाज अहमद पुत्र मोहम्मद वसीर पता पूरेदुलम अमावा ,थाना रायबरेली को गिरफ्तार किया गया, पकड़े गए गांजा को लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।गांजा तस्करी का नया तरीका देख पुलिस भी दंग रह गई।
जिस तरह तस्कर नई -नई तरकीब इस्तेमाल कर रहे उससे यह अंदाजा लगाया जा सकता हैं, कि कितना शातिर दिमाग़ तस्करी में लगाया जा रहा हैं फिर जाँच और पुलिस टीम की नजर पड़ जा रही हैं जो पुलिस टीम की सक्रियता को दर्शाता हैं।







