• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, June 10, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में करोड़ों का भ्रष्टाचार, मछली और चारा दोनों गायब

JK Gupta by JK Gupta
April 16, 2026
in सोनभद्र
0
सोनभद्र. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में करोड़ों का भ्रष्टाचार, मछली और चारा दोनों गायब
0
SHARES
74
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र….. 

__बिचौलियों ने डकारा फंड, लाभार्थियों को 12 लाख में मिले चंद हजार, 7.20 लाख की सब्सिडी बिचौलियों ने हड़पी

— शिकायतकर्ता ने चार बिचौलियों के नाम सदाफल निषाद, जितेंद्र निषाद, हिमाचल साहनी और रमेश पटेल पर  आरोप लगाया कि भोली भाली महिलाओं को आगे कर उनसे फॉर्म भरवाये गए

Sonbhadra । उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक बड़ा घोटाला सामने आया है, जहां प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया जा रहा है। आरोप है कि महिला लाभार्थियों के नाम पर योजना का फायदा उठाकर बिचौलियों और विभागीय मिलीभगत से सरकारी सब्सिडी हड़प ली गई। जिस योजना का मकसद मछुआरा समाज को आर्थिक रूप से मजबूत करना था, वही योजना कुछ लोगों के लिए कमाई का जरिया बन गई है।

सोनभद्र के मत्स्य विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 139 लाभार्थियों को मछली पालन के लिए केज दिए गए। हर लाभार्थी को 4 केज, कुल 658 केज रिंहद बांध और ओबरा डैम में लगाए जाने थे। रिंहद में 228 और ओबरा में 430 केज में मछली पालन होना था।
योजना के तहत 60 प्रतिशत यानी 7.20 लाख रुपए सरकारी अनुदान और 40 प्रतिशत लाभार्थी का अंशदान तय था।
लेकिन आरोप है कि इन केजों में मछली डाली ही नहीं गई।

शिकायतकर्ता अर्जुन सिंह के अनुसार, योजना का असली लाभ मछुआरा समाज तक नहीं पहुंचा। बिचौलियों ने महिलाओं को लालच देकर फॉर्म भरवाए और सादे चेक पर हस्ताक्षर करा लिए।
फिर विभाग की मिलीभगत से सब्सिडी की रकम निकाल ली गई और लाभार्थियों को सिर्फ कुछ हजार रुपए देकर बाकी पैसा आपस में बांट लिया गया।

लाभार्थी पार्वती पत्नी सदावृक्ष, सपना पत्नी शिव कुमार, साधना पत्नी साधु, मीना देवी पत्नी पारसनाथ, रंजना देवी पत्नी राजन साहनी का कहना है कि उन्होंने फॉर्म तो भरा, लेकिन वे मछली पालन नहीं करतीं। उन्हें यह तक नहीं पता कि उनके नाम पर केज कहां लगाए गए हैं। कुछ मामलों में आरोप है कि मौके पर फोटो किसी और का लगाकर भुगतान कर दिया गया, तो कहीं बिना किसी सत्यापन के ही 7.20 लाख रुपए खाते में ट्रांसफर दिखा दिए गए।

जब इस पूरे मामले में मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक से सवाल किया गया, तो उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया। आरोप है कि सदाफल निषाद, रमेश पटेल, हिमांचल साहनी और जितेंद्र निषाद ने विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर करोड़ों रुपए का घोटाला किया। कई शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस जांच नहीं हुई है।

सरकार की योजना गरीबों के लिए… लेकिन सोनभद्र में यही योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है, महिलाओं के नाम पर फॉर्म, सादे चेक पर साइन… और लाखों की सब्सिडी गायब… आखिर कौन जिम्मेदार?, अब बड़ा सवाल ये है कि क्या इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी या फिर यह मामला भी फाइलों में दब जाएगा…

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर मंत्री संजय निषाद बीते दिनों जनपद सोनभद्र पहुंचे थे, केज कल्चर योजना के खामियों पर नाराजगी जताई, ओबरा डैम और रिहंद डैम में केज कल्चर योजना में गड़बड़ी मिली, मंत्री संजय निषाद मीडिया से बात करते हुए दोनों कहा था कि यह एक बड़ा रैकेट है, एक अधिकारी के बस का नहीं है, अधिकारी का काम है कमियों को दुरुस्त करना उन्हें ट्रेनिंग देना, जरूरतमंदों को ना देखकर गैर जरूरतमंदों को योजना का लाभ दिया गया, छोटे से बड़े सभी अधिकारियों पर कार्रवाई होगी, सभी को अटैच कर जांच कराई जाएगी, अगर छोटे अधिकारी ने बड़े अधिकारी को सूचना नहीं दिए तो दोषी वह भी है, उसने बिना जांच और निरीक्षण किए कैसे उसका भुगतान कर दिया, अधिकारियों ने संज्ञान क्यों नहीं लिया, इसमें सारे अधिकारी दोषी हैं।

Previous Post

बीजपुर. लघु सिंचाई विभाग से बना रहे कुआं, छलका, बावली में भारी अनियमितता, लोकल मैटेरियल लगाने का आरोप

Next Post

दुद्धी. गांजा तस्करी का अजब तरीका, टैंकर से लाखों रूपये का गांजा बरामद

Next Post

दुद्धी. गांजा तस्करी का अजब तरीका, टैंकर से लाखों रूपये का गांजा बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • मुख्यालय. कनेक्शन देने के बाद भी नहीं शुरू हुई सप्लाई, पानी को भटक रहे लोग नलों से नहीं पहुंच रहा पानी
  • मुख्यालय. जमीन दिलाने के नाम पर 5.30 लाख रुपये हड़पने का आरोप, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
  • ओबरा. आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने किया बैठक -जनगणना में आदिवासी धर्म कोड शामिल हो
  • ओबरा. ऑनलाइन फ्रॉड कर व्यवसाई के खाते से पांच लाख रुपए उड़ाए
  • ओबरा. बीटीपीएस-सीटीपीएस की संविदा कंपनियों पर श्रमिकों का ईपीएफ हड़पने का आरोप

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • मुख्यालय. कनेक्शन देने के बाद भी नहीं शुरू हुई सप्लाई, पानी को भटक रहे लोग नलों से नहीं पहुंच रहा पानी
  • मुख्यालय. जमीन दिलाने के नाम पर 5.30 लाख रुपये हड़पने का आरोप, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.