मुख्यालय/सोनभद्र.@विशाल टंडन……

दीवानी न्यायालय परिसर रॉबर्ट्सगंज में बुधवार को न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण के उपलक्ष्य में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र, सरकारी वकीलों एवं न्यायालय कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। समारोह के दौरान स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों को माल्यार्पण कर पुष्पगुच्छ भेंट किए गए तथा स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
विदाई पाने वाले अधिकारियों में एडीजे प्रथम जितेंद्र कुमार द्विवेदी, एडीजे अर्चना रानी, शैलेंद्र यादव, आबिद शमीम, अमित वीर सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आलोक यादव, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अमित कुमार, अभिनव दुबे एवं यादवेंद्र सिंह शामिल रहे। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट व श्याम बिहारी यादव एडवोकेट, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिंदु यादव एड, महामंत्री राजेंद्र कुमार यादव एड समेत अन्य पदाधिकारियों ने अधिकारियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनके कार्यकाल की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर अधिवक्ताओं में राजेश कुमार यादव एड, उपाध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा एड, कामता प्रसाद यादव एड, रियाज़ खान एड, प्रदीप कुमार मौर्य एड, राकेश सिंह, कोषाध्यक्ष द्वारिका नाथ नागर एड, रामगुल्ली यादव, हरिद्वार एड, विनीता एड सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। उधर सरकारी वकीलों व न्यायालय कर्मचारियों ने भी न्यायिक अधिकारियों को भावभीनी विदाई दी।
सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सी. शशांक शेखर कात्यायन, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, नीरज कुमार सिंह तथा कर्मचारी अम्बरीष पाठक, योगेंद्र यादव सहित अन्य लोग समारोह में शामिल रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान भावुक माहौल बना रहा और सभी ने न्यायिक अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की।







