• Home
  • Privacy Policy
Friday, July 31, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. दो भाइयों के विवाद में फंसा महाविद्यालय, छात्रों का भविष्य अधर में, परीक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

JK Gupta by JK Gupta
April 13, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
442
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र.@अमिताभ मिश्रा…….

क्षेत्र के खाड़पाथर स्थित बाबूराम सिंह महाविद्यालय में चल रहा दो भाइयों के बीच का विवाद अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। इस पारिवारिक विवाद का सीधा असर छात्रों की पढ़ाई और परीक्षा पर पड़ रहा है, जिससे सैकड़ों छात्र-छात्राओं का भविष्य संकट में नजर आ रहा है। सोमवार को भी इस पूरे मामले में कोई ठोस निर्णय नहीं निकल सका, जिससे छात्रों और अभिभावकों में निराशा का माहौल बना हुआ है।

सोमवार सुबह करीब 8 बजे ही बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक, शिक्षक और नगर पंचायत अध्यक्ष ममता सिंह उप जिलाधिकारी के आवास पहुंचे और पूरे मामले से अवगत कराया। उप जिलाधिकारी ने सभी को आश्वासन देते हुए थाना प्रभारी और पुलिस उपाधीक्षक से इस संबंध में बातचीत करने की सलाह दी।

महाविद्यालय के प्राचार्य ने उप जिलाधिकारी को बताया कि कॉलेज में अराजक तत्वों द्वारा कई कमरों और स्ट्रांग रूम के ताले तोड़ दिए गए हैं। इतना ही नहीं, महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी जला दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं होती, तब तक छात्रों का अगला पेपर जारी करना संभव नहीं है। प्राचार्य ने यह भी आरोप लगाया कि पिपरी पुलिस से कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

उप जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी छात्र, अभिभावक और शिक्षक पिपरी थाने पहुंचे, जहां क्राइम इंस्पेक्टर हरेंद्र यादव ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनकी परीक्षा हर हाल में कराई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि वे सुबह 10 बजे के बाद महाविद्यालय पहुंचकर स्थिति का जायजा लेंगे। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल पुलिस उपाधीक्षक हर्ष पांडे से मिला।

वहां भी प्राचार्य ने एफआईआर दर्ज न होने की शिकायत दोहराई, जिस पर सीओ ने तत्काल मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद सभी लोग महाविद्यालय पहुंचे, जहां पिपरी थाना प्रभारी प्रणय प्रसून श्रीवास्तव और क्राइम इंस्पेक्टर हरेंद्र यादव की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच लंबी बातचीत हुई। हालांकि, घंटों चली वार्ता के बावजूद कोई अंतिम समाधान नहीं निकल सका।

अंततः निराश होकर छात्र, अभिभावक और शिक्षक वापस लौट गए। छात्रों के बीच अब यह चिंता गहराती जा रही है कि मात्र दो दिनों बाद उनकी परीक्षा शुरू होने वाली है, लेकिन अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। ऐसे में उनके भविष्य को लेकर असमंजस और तनाव का माहौल बना हुआ है।

Previous Post

रेणुकूट. विद्युत पोलों पर लगे अवैध तार हटाने का आदेश, 20 अप्रैल तक का दिया अल्टीमेटम

Next Post

दुद्धी. 36 वर्षीय युवक को ट्रैक्टर ने रौंदा, हालत गंभीर, रेफर

Next Post

दुद्धी. 36 वर्षीय युवक को ट्रैक्टर ने रौंदा, हालत गंभीर, रेफर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • बीजपुर. सिक्योरिटी गार्ड की सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में पुलिस ने केस किया दर्ज
  • म्योरपुर. गरीबों के सपनों को मिली नई उड़ान: ब्लॉक प्रमुख मानसिंह
  • Commonwealth Games LIVE Day 9: फाइनल में प्रीति पवार, मुक्केबाजों का धमाका शुरू, गोल्ड मेडल के लिए उतरेंगे नीरज चोपड़ा
  • सिंगरौली जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सुरक्षाकर्मी द्वारा मरीज का शुगर टेस्ट करने का वीडियो वायरल, जांच की मांग, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • Commonwealth Games 2026: भारत अभी तक जीत चुका है 17 मेडल, आज नीरज चोपड़ा की बारी, Sports Hindi News

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • बीजपुर. सिक्योरिटी गार्ड की सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में पुलिस ने केस किया दर्ज
  • म्योरपुर. गरीबों के सपनों को मिली नई उड़ान: ब्लॉक प्रमुख मानसिंह

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.